फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cow

Agra News: गोवंश ने कितना खाया चारा, रोज फीड होगा ब्योरा

Wed, 17 Dec 2025 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
cow
गोशाला में गाएं
आगरा। गोशाला में गोवंश की संख्या। कितना भूसा और चारा खाया। कितना गोबर किया। यह सब ब्योरा नए साल से रोज पोर्टल पर फीड होगा। यह निर्देश मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने गोशालाओं की समीक्षा के बाद दिए हैं।
विज्ञापन

सभी पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्हें नियमित पोर्टल पर एक-एक रिपोर्ट दर्ज करानी होगी। साथ ही प्रत्येक माह की 25 तारीख तक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में भरण पोषण का मांग पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसे 30 व 31 तारीख तक शासन भेजा जाएगा जहां से नया बजट आवंटित होगा। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने गोशालाओं में गोवंश को अलग-अलग रखने की व्यवस्था करने, ठंड से बचाव के इंतजाम और सचिवों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर सचिव के विरुद्ध कार्रवाई होगी। गोशाला में मृत पशुओं को तत्काल शव निस्तारण होगा। गहरा गड्ढा खोदकर पशुओं को दफनाया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नित कर वहां गो समाधि स्थल व पशु शवदाह गृह बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ प्रतिभा सिंह ने कहा गोशालाएं गोद लेने के लिए एनजीओ, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह को प्रेरित किया जाए। गोबर का उपयोग कर वर्मी कम्पोस्ट, अगरबत्ती, दीपक, गोनाइल, गोबर गैस, खाद आदि उत्पाद बनाने के लिए मशीनें लगवाई जाएंगी। गोशालाओं में गोवंश को गुड़, चना का चोकर और सूखा राशन खिलाया जाए। प्रति गोवंश प्रतिदिन तीन किलो भूसा, पांच किलो हरी घास, आधा किलो पशु आहार दिया जाए। गोशाला से आठ किमी. परिधि में सभी चारागाह भूमि को टैग कराएं। हरा चारा के लिए दो से तीन रुपये प्रति किलो में किसानों से एमओयू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed