फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covoxin all slots booked in agra

आगरा में टीकाकरण: 15 मिनट में बुक हो गए कोवॉक्सिन के सभी स्लॉट, 'स्पूतनिक' का एक केंद्र खुला

Mon, 31 May 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 May 2021 12:19 AM IST
सार

कोरोना वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों में रुझान इस कदर है कि रविवार को अप्वाइंटमेंट लेने के लिए बुकिंग का विकल्प मिलने के 15 मिनट के अंदर कोवॉक्सिन के सारे स्लॉट बुक हो गए। पांच केंद्रों पर इस हफ्ते कोवॉक्सिन लगेगी।  

विज्ञापन
Covoxin all slots booked in agra
आगरा: वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पिछले हफ्ते कोवॉक्सिन 18 से 44 वर्ष की श्रेणी में किसी भी व्यक्ति को नहीं लग पाई थी। बुकिंग कराने के कुछ देर बाद ही उसे निरस्त कर दिया गया था। एक हफ्ते लोगों ने इस वैक्सीन को लगवाने का इंतजार किया। रविवार को सुबह दस बजे बुकिंग खुलते ही लोग जुट गए। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज का केंद्र सात मिनट में, जीवनी मंडी स्थित केंद्र दस मिनट में और बाकी तीन केंद्रों के सभी स्लॉट भी 15 मिनट के अंदर बुक हो गए। कोविशील्ड के सभी केंद्रों के स्लॉट शाम तक बुक हो गए। 
विज्ञापन


स्पूनिक का एक केंद्र खुला 
इस बार स्पूतनिक का भी एक केंद्र खुला। एप पर ओम मेडिकल कॉम्पलेक्स खंदारी का विकल्प आया। जिस पर 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीन बुक की गई। इस वैक्सीन की कीमत 1500 रुपये दिखाई गई है। दस मिनट के अंदर इस केंद्र के भी सभी स्लॉट बुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

12 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के माता-पिता के लिए विशेष बूथ
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि जिन अभिभावकों के बच्चे 12 वर्ष से कम उम्र के हैं, उनके लिए अलग टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा। इसका नाम होगा ‘अभिभावक स्पेशल बूथ।’ कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है। कोरोना वैक्सीन लगे होने पर बच्चे को कुछ होने की स्थिति में अभिभावक उसकी देखरेख कर सकेंगे और संक्रमण से बच भी सकेंगे। 

जिले में एक जून को पहले अभिभावक स्पेशल बूथ का उद्घाटन होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि अंजना सेवा केंद्र, दयालबाग में स्पेशल बूथ बनाया जाएगा। सुबह दस बजे से 18 से 44 वर्ष के लिए यहां के लिए अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। 

हालांकि अभिभावकों को वैक्सीन तभी लगेगी, जब वह यह प्रमाणपत्र देंगे कि उनकी बच्चा 12 वर्ष से कम है। आधार कार्ड या स्कूल का पहचानपत्र कुछ भी दे सकते हैं। आगे अभिभावक स्पेशल केंद्रों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed