फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   covid vaccination start in agra

टीकाकरण: आगरा में पहले दिन 600 कोरोना योद्धाओं को लगेगा टीका, ऐसे चलेगी प्रक्रिया

Sat, 16 Jan 2021 11:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 11:30 AM IST
सार

  • इंतजार खत्म हुआ, वह शुभ घड़ी आ गई है जिसका दस महीनों से इंतजार था। शनिवार सुबह ठीक 11 बजते ही ताजनगरी में कोरोना के टीकाकरण का महाभियान शुरू हो गया। पहले दिन छह बूथों पर 100-100 यानी कुल 600 कोरोना योद्धाओं को उम्मीद का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए भारी उत्साह है।

विज्ञापन
covid vaccination start in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज में खुशी जाहिर करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना टीकाकरण की तैयारियां शुक्रवार को ही मुकम्मल कर ली गईं थी। सुबह नौ बजे से जिला वैक्सीन भंडारण डिपो से हर बूथ पर वैक्सीन की 11-11 वाइल भेज दी गईं। हर बूथ पर 100-100 कर्मचारियों को आधा-आधा मिलीलीटर वैक्सीन लगेगी। इस तरह 100 कर्मचारियों के लिए 10 वैक्सीन पर्याप्त हैं। एक वाइल अतिरिक्त दी गई है। शनिवार के बाद रविवार को टीका नहीं लगेगा। इसके बाद सप्ताह में दो दिन, सोमवार और शुक्रवार, टीकाकरण के लिए रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि पूर्वाभ्यास में सभी कर्मचारियों को उनके कार्य के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मंडलभर के तय बूथों पर टीकाकरण शुरू होगा। टीकाकरण होते ही पोर्टल पर कर्मचारी की फीडिंग भी होगी। 100 कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए सात घंटे मिलेंगे। एक घंटे में 15 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। हर कर्मचारी पर टीके में चार मिनट तक का समय लगेगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों को सुबह नौ बजे बुलाया गया है। 9:15 बजे सत्यापन कार्य शुरू हो जाएगा। शुरू के घंटे में सत्यापन कार्य संपन्न कराते हुए प्रतीक्षालय में बिठाया जाएगा। 10 बजे से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। चार मिनट में टीका लगाने के बाद उनको कार्ड मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड में कर्मचारी का नाम, पता, आधार संख्या, वैक्सीन की कंपनी, बैच नंबर, दूसरी डोज की तारीख दर्ज होगी। 30 मिनट तक कर्मचारियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सत्यापन में अधिक समय लगेगा, इस कारण इस प्रक्रिया को सबसे पहले संपन्न कराया जाएगा। पांच बजे तक टीकाकरण चलता रहेगा।

सुरक्षा कवच के लिए चुने गए 40 साल से अधिक उम्र के कोरोना योद्धा
शनिवार को लगने वाले टीके के लिए 40 साल से अधिक उम्र के चिकित्सकीय स्टाफ को चुना गया है। इसमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। इसके बाद कम उम्र के स्टाफ को सूची में शामिल किया जाएगा। सूची में कोरोना वायरस के इलाज और चिकित्सकीय कार्यों में लगे कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

ऐसे चलेगी प्रक्रिया
सुबह 09:00 बजे 
कर्मचारी बूथ पर आए

सुबह 09:15 बजे 
कर्मचारियों का सत्यापन

सुबह 10:45 बजे
टीकाकरण शुरू हो गया

05:00 बजे 
तक टीकाकरण संपन्न

06:00 बजे 
विभागीय रिपोर्ट तैयार होगी

आगरा में यहां लगाए जाएंगे टीके
- एसएन मेडिकल कॉलेज
- जिला अस्पताल
- महिला जिला अस्पताल
- पुष्पांजलि हॉस्पिटल
- खंदौली सीएचसी
- एत्मादपुर सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed