फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Vaccination On Five Centers In Etah Today

एटा: कोविड अस्पताल सहित पांच स्थानों पर हुआ टीकाकरण, डीएम ने देखीं व्यवस्थाएं

Fri, 22 Jan 2021 06:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Jan 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination On Five Centers In Etah Today
एटा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद में पांच स्थानों पर शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण किया गया। इस दौरान डीएम व एसएसपी ने जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल व बागवाला कोविड अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखा। जिला अस्पताल में महिला स्वास्थ्यकर्मी को पहला टीका लगाया गया। वहीं महिला अस्पताल में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष ने पहला टीका लगवाया। 
विज्ञापन


महिला अस्पताल की कोल्ड चेन से जिला अस्पताल में सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस सुरक्षा में कोरोना की वैक्सीन लाई गई। दस बजे जिलाधिकारी सुखलाल भारती व एसएसपी सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में पहला टीका अरुना देवी को लगाया गया। इसके बाद टीम ने निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में बने दूसरे बूथ पर पहुंचे अधिकारियों ने एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों से बात की। महिला जिला अस्पताल में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हर्ष वर्धन बिसारिया को पहला टीकाकरण किया गया। 
विज्ञापन


डीएम ने महिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद वह बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में टीकाकरण को देखने जा पहुंचे। उन्होंने सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग से जानकारी ली। डीएम को बताया गया कि जनपद कुल 915 कार्मिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान न्यू पीएचसी बागवाला में डॉ. नकुल राना को प्रथम टीका लगाया गया। टीका लगवाने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को 30 मिनट तक टीकाकरण केंद्र के सामने बनाए निगरानी कक्ष में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की देखरेख में बैठाया गया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, एसीएमओ डॉ. राम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नहीं चला कोविन एप
कोरोना वैक्सीन लगाने से पूर्व एएनएम द्वारा कोविन एप पर संबधित व्यक्ति का सत्यापन होना था, लेकिन इंटरनेट की समस्या के चलते कोविन एप पर स्वास्थ्यकर्मियों का सत्यापन नहीं हो सका। 

लौटाए गए स्वास्थ्यकर्मी
जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने पहुंची स्वास्थ्यकर्मी को दरवाजे से एएनएम ने वापस कर दिया। एएनएम ने बताया आदेश हैं किसी को बिना आईडी के अंदर नहीं जाने दिया जाए। इसी के तहत वापस किया गया है। बाद में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आईडी मंगा ली गई। तब जाकर उनको कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 

आंगनबाड़ी और आशाओं को लगाया टीका
जलेसर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर पवन शर्मा की देखरेख में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का कार्य नियत समय पर हुआ। शुक्रवार को लगने वाले टीकाकरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी सहित जलेसर व आवागढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहनें प्रमुख रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed