फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Vaccination more than four thousand health workers got vaccinated in Agra

कोरोना टीकाकरण: आगरा में 4604 कर्मचारियों ने लगवाया टीका, दूसरी डोज 25 फरवरी को लगेगी

Fri, 29 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jan 2021 12:03 AM IST
सार

  • 18901: कर्मचारियों को पहले चरण में लगना है टीका
  • 6872: कर्मचारियों का अब तक हो चुका है टीकाकरण
  • 12029: कर्मचारियों का टीकाकरण होना है बाकी

विज्ञापन
Covid Vaccination more than four thousand health workers got vaccinated in Agra
लेडी लॉयल अस्पताल में टीका लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए लोगों में जोश और उत्साह बना हुआ है। गुरुवार को 4604 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। 42 को कोवाक्सिन और 4562 को कोविशील्ड कंपनी की वैक्सीन लगी है। इनको दूसरी डोज 25 फरवरी को लगेगी। गैरहाजिर 3272 कर्मचारियों की सूची शासन को भेजी गई है।

विज्ञापन


65 बूथों पर सुबह दस बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। इन बूथों पर 7876 कर्मचारियों को फोन पर संदेश भेजे गए थे। पहले तीन घंटे में वैक्सीन लगवाने के लिए बूथों पर भीड़ रही। इसके बाद कर्मचारियों की संख्या कम होने लगी। बूथ प्रभारियों ने फोन कर गैरहाजिर कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए बुलाया भी लेकिन अधिकांश ने बाहर होने की बात कहते हुए बाद में टीकाकरण करवाने की बात कही। 
विज्ञापन


पांच बजे तक सभी बूथों पर 4604 कर्मचारी टीका लगवा चुके थे। मौके पर ही कार्ड दिया, जिसमें नाम, पता, दूसरी डोज की तिथि, वैक्सीन का बैच नंबर, वैक्सीन की कंपनी समेत अन्य जानकारी दर्ज थी। पोर्टल पर पहली डोज लगने के बाद कर्मचारी के नाम के आगे काली बटन को क्लिक किया, जो पीले रंग की हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

3272 कर्मचारियों को टीका लगाने पर शासन लेगा निर्णय
शासन ने 28 जनवरी से टीकाकरण में गैरहाजिर कर्मचारियों को दोबारा मौका न देने का निर्णय लिया था। ऐसे में टीकाकरण में अनुपस्थित रहे 3272 कर्मचारियों की सूची बनाई गई है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि टीकाकरण में गैरहाजिर रहे कर्मचारियों की सूची बनाकर शासन को भेज रहे हैं, इनको दोबारा टीका लगेगा कि नहीं, इस पर शासन ही निर्णय लेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 22 जनवरी के मुकाबले 28 को हुए टीकाकरण कराने वालों की प्रतिशतता बढ़ी है। 65 बूथों पर 4604 कर्मचारियों ने टीका लगवाया है। अब इनको अगली डोज 25 फरवरी को लगाई जाएगी।

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि एसएन में करीब 65 फीसदी स्टाफ ने टीका लगवाया है। दो दिन पहले ही सभी को फोन किया गया, टीकाकरण वाले दिन भी फोन कर वैक्सीन लगवाने के लिए कहा, इससे संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed