फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   covid vaccination latest update in agra

Agra Corona Vaccination: आगरा में तीन दिन में 16157 कर्मचारियों को लगाया जाएगा टीका

Wed, 27 Jan 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
covid vaccination latest update in agra
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

आगरा जिले में कोरोना टीकाकरण में बचे पहले चरण के 16633 कर्मचारियों में से 16157 कर्मचारियों को तीन दिन में टीका लगा दिया जाएगा। तीनों दिन के लिए बूथ और कर्मचारी तय हो गए हैं। इनको फोन पर संदेश भेजे गए हैं। वहीं इस बार टीकाकरण बूथ के निगरानी कक्ष में कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


18901 कर्मचारियों में से 2268 को पहली डोज लग चुकी है। 16157 कर्मचारियों को 28, 29 जनवरी और चार फरवरी को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 28 जनवरी को 65 बूथों पर 7876 कर्मचारी, 29 जनवरी को 40 बूथों पर 4163 और चार फरवरी को 40 बूथों पर 4118 कर्मचारियों को टीका लगेगा। तीन दिन के टीकाकरण में से बचे 476 कर्मचारियों को अगले दौर में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


बचे कर्मचारी अगले दौर में होंगे शामिल
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 28, 29 जनवरी और चार फरवरी को 16157 कर्मचारियों को टीका लगा दिया जाएगा। बचे हुए कर्मचारियों को अगले दौर के टीकाकरण में शामिल किया जाएगा। फोन पर संदेश भेज दिए हैं। तय बूथों पर तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी कक्ष में टीवी पर चलेगा मनपसंद कार्यक्रम
बूथों पर निगरानी कक्ष में मनोरंजन के लिए टीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। टीका लगाकर आए कर्मचारी का टीवी पर मनपसंद कार्यक्रम चलाया जाएगा। उद्देश्य है कि कर्मचारी को टीका लगवाने की आशंकाओं को सोचने से बचाया जा सके।

कोरोना टीका लगवाने के बाद 30 मिनट तक कर्मचारियों को निगरानी कक्ष में रखा जाता है। बूथ पर टीवी लगाकर उनके पसंदीदा कार्यक्रम लगाए जाएंगे। जिससे कर्मचारियों का टीका लगवाने से ध्यान हटे और उसे घबराहट या बीपी बढ़ने जैसी परेशानी न हो। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि टीवी पर कार्यक्रम देखने से लाभार्थी का ध्यान टीके पर नहीं रहेगा और समय भी आसानी से कट जाएगा। 

मनोरंजन के साधन से ध्यान बंटेगा
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि टीका सुरक्षित और कारगर है, लेकिन कुछ लोगों के मस्तिष्क में तमाम आशंकाएं पनपने से  ब्लडप्रेशर बढ़ना, पसीना आना, बेचैनी जैसी परेशानी होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति का ध्यान अन्य ओर चले जाए तो इससे बचा जा सकता है। मनोरंजन इसका सबसे बढ़िया साधन है। निगरानी कक्ष में मनोरंजन की व्यवस्था से लाभ मिलेगा। 

दूसरे चरण के लिए 32 हजार लोगों की जानकारी दर्ज
दूसरे चरण में पुलिस-प्रशासन और नगर निगम कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को अपने स्टाफ की जानकारी दर्ज करनी है। यह कार्य अंतिम चरण में है। दो दिन में काम खत्म होने की उम्मीद है। अभी तक करीब 32 हजार लोगों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed