फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Patient Of Mainpuri Died In Saifai Medical College

Corona In Mainpuri: संक्रमित महिला की मौत, 13 लोग और मिले पॉजिटिव

Tue, 28 Jul 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Jul 2020 12:14 AM IST
सार

  • संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 666 
  • 487 संक्रमित हुए ठीक
  • अब तक 12 संक्रमितों की मौत
  • 167 संक्रमितों का उपचार जारी

विज्ञापन
Covid Patient Of Mainpuri Died In Saifai Medical College
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई जबकि जिले में 13 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाएगए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 666 हो गई है। 487 संक्रमित अब तक ठीक हो चुके हैं। 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 167 संक्रमितों का वर्तमान में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


बरनाहल क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी 25 वर्षीय महिला का सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान कराई गई जांच में वह कोरोना संक्रमित निकली। रविवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला अग्रवाल में दो, अवाबाग कॉलोनी में दो, आवास विकास, खरगजीत नगर, पंजाबी कॉलोनी, करहल चौराहा और देवी रोड पर एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। कस्बा बेवर में दो और कस्बा करहल में दो कोरोना संक्रमित मिले। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया। संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए लोगों को आने जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने पीपीई किट पहनकर दी मुखाग्नि
बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी दंपती अलीगढ़ में रहता था। महिला का पति अलीगढ़ में नौकरी करता था। महिला को पहले से टीबी, डिप्रेशन, निमोनिया की बीमार थी। 24 जुलाई को महिला की तबीयत खराब होने पर उसके पति ने अलीगढ़ से लाकर महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया था।

वहां पर महिला की कोरोना की जांच कराई गई। महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे महिला की मौत हो गई। सोमवार को दोपहर बाद एंबुलेंस से महिला का शव गांव लाया गया।

यहां गांव के बाहर स्वास्थ्य विभाग की टीम और थाना पुलिस की देखरेख में महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में पति सहित तीन लोग पीपीई किट पहनकर शामिल हुए। पति ने पीपीई किट पहनकर मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed