{"_id":"5f9825608ebc3e9b8d708172","slug":"covid-patient-died-in-agra-25-new-positive-case-found-of-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: 143वीं मौत के साथ मिले 25 नए कोरोना संक्रमित, 342 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: 143वीं मौत के साथ मिले 25 नए कोरोना संक्रमित, 342 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
Wed, 28 Oct 2020 12:26 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
कोरोना का नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में किरावली निवासी 41 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मंगलवार को मृत्यु हो गई। जनपद में मृतक संख्या 143 हो गई है। वहीं मंगलवार को 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा अब 7065 पहुंच गया है। इनमें 342 मरीज उपचाराधीन हैं।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक रोगी पुरानी बीमारियों से ग्रस्त था। कोरोना संक्रमित होने के बाद सांस लेने में तकलीफ बढ़ने से मंगलवार को अस्पताल में मृत्यु हो गई।
जनपद में कोरोना संक्रमित होकर अब तक 6,579 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 342 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में 2.56 लाख से अधिक मरीजों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 93.13 प्रतिशत है।

Trending Videos
दो बच्चों और डाक्टर सहित 25 और संक्रमित मिले
ताजनगरी में मंगलवार को कोरोना वायरस के 25 नए मरीज मिले। हेत सिंह क्वार्टर मधु नगर में एक ही परिवार में तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आठ साल और पांच साल का बच्चा भी शामिल है। बेलनगंज में भी दंपति भी संक्रमित हो गए हैं।
शाहगंज, प्रकाश नगर, शिवहरे कॉलोनी सिकंदरा, शिव नगर, अहारन, सैंया, बरौली अहीर, मानस नगर, कुंआखेड़ा, शास्त्रीपुरम, विजय नगर कॉलोनी, औलिया रोड छीपीटोला, ओल्ड विजय नगर कॉलोनी, नंदराम का टीला सदर भट्टी, किरावली, ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज दो, सुंदरपाड़ा, कमला नगर में संक्रमित मरीज मिले। जालमा संस्थान में भी एक मरीज मिला है।