फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Hospital will start from Monday at Agra Trade Center

#LadengeCoronaSe: आगरा ट्रेड सेंटर में सोमवार से शुरू हो जाएगा 350 बेड का कोविड अस्पताल

Sun, 09 May 2021 12:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 May 2021 12:02 PM IST
सार

इस कोविड अस्पताल में 10 हजार रुपये में 4 दिन तक मरीज का इलाज होगा। इस शुल्क में आक्सीजन, खाना-पीना, दवाएं शामिल होंगी। 

विज्ञापन
Covid Hospital will start from Monday at Agra Trade Center
आगरा ट्रेड सेंटर में बनाया गया अस्थायी कोविड अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जिला प्रशासन के साथ मिलकर जूता निर्यातकों के संगठन आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) ट्रस्ट द्वारा आगरा ट्रेड सेंटर सींगना में सोमवार सुबह 10 बजे से 350 बेड का अस्थाई कोविड अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा। यह पूरी तरह से चैरिटेबल होगा। 

विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड अस्पताल के इंतजाम देखे। फ्लाइट से शनिवार को ही कोविड अस्पताल के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरण पहुंचे, जिन्हें इंस्टॉल करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
सोमवार से शुरू हो रहे सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर के अस्थाई कोविड अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाएं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक संभालेंगे। एसीएमओ को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आईएमए, नेशनल मेडिको आर्गनाइजेशन के चिकित्सकों का भी सहयोग रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि नेशनल फार्मेसी, डा. पंकज नगायच की पैथोलोजी और डा. पंकज महेंदू रेडियोलॉडी में सहयोग दे रहे हैं। शनिवार को कोविड अस्पताल के लिए 5 और 10 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन क्षमता वाले कंसंट्रेटर भी उड़ान से आगरा आ गए।

10 हजार रुपये में 4 दिन तक मिलेगा इलाज
एफमेक ट्रस्ट अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए 10 हजार रुपये का पैकेज है, जिसमें चार दिन तक आक्सीजन, सुबह-शाम का खाना, नाश्ता, फल, सूप, काढ़ा, चाय-कॉफी, बिस्किट आदि शामिल होंगे। 

इस मामूली शुल्क को बेहतर संचालन और व्यवस्थाएं बनाने के लिए लिया जाएगा। नि:शुल्क सेवा का दुरुपयोग होने की आशंका थी। उन्होंने बताया कि 350 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में 100 सामान्य बेड, 200 बेड आक्सीजन सुविधा के और 50 बेड पाइप्ड ऑक्सीजन के होंगे, जिनमें 20 बेड बाईपेप सुविधा के साथ होंगे।



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed