{"_id":"5e9d80158ebc3ed55a21b1a6","slug":"covid-19-test-positive-in-three-person-etah-addmited-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus In Etah: भर्ती कराए तीन संक्रमित, अस्पतालकर्मी के परिजन निकले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus In Etah: भर्ती कराए तीन संक्रमित, अस्पतालकर्मी के परिजन निकले पॉजिटिव
Mon, 20 Apr 2020 04:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:30 PM IST
सार
गनेशपुर के दो और ओरनी गांव का है एक संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
एटा में कोरोना के पॉजिटिव निकले तीन संक्रमित मरीजों को रविवार की देर रात बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जहां तीनों का उपचार शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है।
अवागढ़ ब्लॉक के गांव गनेशपुर का एक व्यक्ति आगरा के पारस हॉस्पिटल में कंपाउंडर है। वहां उससे मिलने उसके चाचा व परिवार का एक अन्य सदस्य गए थे। वहीं, संक्रमण और जांच होने के डर से कर्मचारी भागकर घर आया था।
पुलिस ने उसे व उसके परिजनों को सीएस अस्पताल में क्वारंटीन कराया था। जहां बीते दिनों कर्मचारी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं दो परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही मारहरा क्षेत्र की महिला भी पारस अस्पताल में अपने रिश्तेदार को देखने गई थी। उसकी भी जांच की गई, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस पर तीनों को देर रात बागवाला स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि तीनों मरीजों के स्वास्थ्य पर चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी मरीज को कोई दिक्कत नहीं है। सुबह के समय मरीजों को नाश्ता दिया गया। वहीं दोपहर के समय सभी को भोजन।
25 स्वास्थ्यकर्मियों का स्टाफ कर रहा ड्यूटी
कोविड अस्पताल के लिए दो टीमें बनाई गई है। जहां प्रत्येक टीम में 25 स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्टाफ रखा गया है। टीम में छह चिकित्सक, छह स्टाफ नर्स, छह वार्ड ब्वाय व छह सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इसमें दो चिकित्सक आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे।
24 को जाएगा दूसरा सैंपल
कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि तीनों मरीजों का दूसरा सैंपल 24 अप्रैल को लिया जाएगा। उसे जांच के लिए अलीगढ़ भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी मरीजों को कोई समस्या नहीं है। अगर कोई दिक्कत होती है तो इन्हें अलीगढ़ ने एल टू अस्पताल में रेफर किया जाएगा।