फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   covence problem for candidates

परीक्षा के पहले और बाद में अभ्यर्थियों को देनी पड़ी परीक्षा

Mon, 25 Oct 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
covence problem for candidates
आगरा। संघ लोक सेवा आयोग की पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में आए तकरीबन 20 हजार अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचने के लिए सिटी बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। परीक्षा समाप्त होने के बाद आईएसबीटी पर बसों की किल्लत रही। इस तरह परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले और बाद में गंतव्य तक पहुंचने के लिए भी परीक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन

पीसीएस की परीक्षा देने गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी से आए अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए भगवान टाकीज, एमजी रोड पर बसों का इंतजार करना पड़ा। गाजियाबाद से आए अभिभावक उपेंद्र ने बताया कि उन्हें दयालबाग जाना था, बस नहीं मिली तो वह रिक्शे से पहुंचे। एमजी रोड पर दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद भी अभ्यर्थी आईएसबीटी, आगरा कैंट स्टेशन और ईदगाह बस स्टैंड जाने के लिए सिटी बसों का इंतजार करते रहे। आईएसबीटी पर शाम छह बजे अलीगढ़, एटा को जाने वाली बसें नहीं मिलीं। अलीगढ़ से आए केशव का कहना था कि एक घंटे से अलीगढ़ की बस नहीं मिली है। पूछताछ केंद्र पर बताया कि रात आठ बजे बस आएगी। वहीं आगरा फोर्ट डिपो के एआरएम जयकरन सिंह का कहना है कि परीक्षा के लिए लोड के मुताबिक बसों को भेजा गया था। शाम को कुछ किल्लत हो गई थी, जिसे एक घंटे में दूर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed