फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cousin brother arrested for shooting Saraf in agra up news

चचेरे भाई की साजिश: सराफ को बीच सड़क पर मारी गई गोली, आरोपी गिरफ्तार; सामने आई ये वजह

Wed, 22 Jan 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 10:02 AM IST
सार

आगरा में महताब बाग के पास सराफ को गोली मारी गई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने सराफ के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके साथी की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Cousin brother arrested for shooting Saraf in agra up news
घायल सराफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के मेहताब बाग के पास सराफ आनंद वर्मा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने खंदौली के गांव पुरा गोवर्धन निवासी चचेरे भाई अतुल और प्रकाश कुमार को जेल भेजा। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार शाम को सुशील नगर निवासी सराफ आनंद वर्मा मेहताब बाग मार्ग पर किसी काम से गए थे। तभी बाइक पर आए दो हमलावरों ने उनको पीछे से गोली मार दी थी। सराफ घायल हो गए थे। उनका उपचार चल रहा है। मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुरा गोवर्धन निवासी अतुल और प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि सराफ उनके परिवार की एक युवती से फोन पर बात करता था। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना। उसकी वजह से शादी के तीन दिन बाद युवती का रिश्ता टूट गया था। इस पर उन्होंने हमला किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed