मैनपुरी। वकीलों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वकीलों के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह बातें डीजीसी (जिला शासकीय अधिवक्ता ) क्रिमिनल वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहीं।
शुक्रवार को अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर हुई बैठक में डीजीसी ने कहा वकील समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। वकीलों से समाज के लोगों को तमाम उम्मीद रहती है। वकीलों को काम केवल बहस और पैरवी करना ही नहीं पीड़ित को न्याय दिलाना भी है। अधिवक्ता परिषद वकीलों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए भी काम कर रही है। वकीलों को भी वादकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए। अजीत नरायन सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुकुल रायजादा, केएम मिश्रा, एमपी सिंह चौहान, पुष्पेंद्र दुबे, राजीव श्रीवास्तव, शैतान सिंह राजपूत, पवनेंद्र मिश्रा, विश्व विमोहन राजपूत, मुकेश मिश्रा, संजीव चौहान, संतोष वर्मा, राधाकृष्ण शाक्य मौजूद रहे।