{"_id":"5f11db5a8ebc3e63653d35df","slug":"court-mainpuri-news-agr450771865","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शनिवार को दीवानी न्यायालय रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शनिवार को दीवानी न्यायालय रहेंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। हर शनिवार को दीवानी न्यायालय बंद रहेंगे। सप्ताह में केवल पांच दिन ही काम होगा। कोरोना संक्रमण के चलते हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला जज ने आदेश जारी कर दिया है। अदालतों में लंबित चल रहे मुकदमों में भी शनिवार की तारीख नहीं लगाई जाएगी।
कोरोना संक्रमण के चलते हाईकोर्ट ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अब दीवानी न्यायालयों को शनिवार को काम बंद रखने के निर्देश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने जिला जज को दिए हैं। सप्ताह में अब केवल पांच दिन ही कार्य दिवस में अदालतों में नियमित रूप से मुकदमों की सुनवाई का काम होगा। अदालतों में चल रहे मुकदमों में सुनवाई के लिए शनिवार की तारीख नहीं लगाई जाएगी।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के निर्देश के बाद जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों से कहा है लंबित चल रहे मुकदमों में और जमानतों की सुनवाई करने के लिए शनिवार की तारीख नहीं लगाई जाए। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब शनिवार और रविवार को दीवानी न्यायालय अगले आदेशों तक बंद रहेंगे। वादकारियों की सुविधा को देखते हुए शेष दिनों में मुकदमों की नियमित रूप से सुनवाई की जाए।
विज्ञापन
बंद दिनों में परिसर होगा सैनिटाइज
हर शनिवार और रविवार को दीवानी परिसर सहित न्यायालय और न्यायिक अधिकारियों के विश्राम कक्षों को सैनिटाइज कराया जाएगा। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने इस संबंध में डीएम और सीएमओ को पत्र लिखा है। पत्र में हाईकोर्ट के निर्देश केे तहत सैनिटाइजेशन का काम कराने को कहा गया है।