फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court

नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की सजा

Wed, 02 Sep 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
court
कासगंज। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंस) अधिनियम राकेश कुमार के न्यायालय ने नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के दोषी को सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर अतरिक्त सजा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

नाबालिग बालिका को 6 फरवरी 2019 को गांव का ही युवक हेमंत अगवा कर ले गया। जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो 7 फरवरी 2019 को एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश के बाद 12 फरवरी 2019 को उस पर अपहरण, दुष्कर्म आदि के मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर उसे दोषी मानते हुए सात साल की सजा तथा 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। आरोपी इस समय जेल में बंद है। जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बालिका को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नियमानुसार क्षतिपूर्ति के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed