फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court, five year

मारपीट के दोषी दो लोगों को पांच साल की सजा

Thu, 25 Jul 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
court, five year
एटा। बुआ और भतीजे के साथ जातिसूचक शब्दों की गाली देते हुए मारपीट करने के आरोप में एससीएसटी एक्ट कोर्ट ने दो लोगों को दोषी मानते हुए पांच-पांच साल की सजा हुई है। न्यायाधीश ने दोनों पर आठ-आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

विगत सात मई 2008 को थाना मारहरा क्षेत्र के गांव खकरई निवासी पम्मी पुत्र सुरेशचंद्र और उसकी बुआ आशादेवी के साथ गांव के विजय और नन्नू ने जाति सूचक शब्दों की गालियां देते हुए मारपीट कर दी। मामले में पम्मी ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर घटना से जुडे़ साक्ष्य एवं गवाह कोर्ट में पेश कर दिए। मामले की सुनवाई एससीएसटी एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश खली कुज्जमा के समक्ष की गई। अभियोजन पक्ष से मामले की सुनवाई एडीजीसी योगेंद्र कुमार की तरफ से की गई। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दोनों को दोषी मानते हुए पांच-पांच साल की सजा एवं आठ-आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed