फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court did not grant bail to the accused of attempt to murder

Agra News: हत्या के प्रयास के आराेपी को कोर्ट ने नहीं दी जमानत

Fri, 13 Oct 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Court did not grant bail to the accused of attempt to murder
कासगंज। जिला सत्र न्यायाधीश सै. माऊज बिन आसिम के न्यायालय ने हत्या के प्रयास से आरोपी को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

सहावर के ऊंजा गांव निवासी पप्पू 5 अगस्त 2023 को रात लगभग 7.30 बजे के करीब डेयरी पर दूध देकर वापस लौट रहा था। जब वह शिवराज के घर के पास पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए गांव के दिनेश, राजबहादुर, हरिओेम ने उस पर जानलेवा हमला किया। हरिओम ने जैसे ही उस पर सरिया से बार किया वह घर की तरफ भागा, इस दौरान राजबहादुर ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और दिनेश ने कुल्हाड़ी से सिर पर जान से मारने की नियत से वार किया। इस हमले में पप्पू गंभीर रूप से घायल हुआ। उसकी चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी मौके से भाग गए। पप्पू के भाई ने कुमर पाल ने इस घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सभी को नामजद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी दिनेश ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी, जिसे सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed