फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court deciesion, kasganj

अवकाश छोड़ हररोज हुई दुष्कर्म के केस की सुनवाई

Sat, 19 Oct 2019 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
court deciesion, kasganj
कासगंज। मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। मामले में न्यायालय व पुलिस ने तेजी से कार्य किया। पीड़िता को 23 दिन में त्वरित न्याय मिला। इसके लिए अवकाश छोड़कर रोजाना सुनवाई हुई।
विज्ञापन

एक सितंबर को सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव में यह जघन्य वारदात हुई। एसपी सुशील घुले ने कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह को आरोपी की हर हाल में गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने 24 घंटे में गोरहा नहर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विवेचक रिपुदमन सिंह ने साक्ष्य जुटाए, बयान दर्ज किए और 13 दिन में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। 25 सितंबर से 10 अक्तूबर तक अवकाश के दिनों को छोड़कर कोर्ट में लगातार सुनवाई हुई। शुक्रवार को आरोपी को दोष सिद्ध माना और शनिवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में कराई गवाहों की गवाही : एसपी
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कहा कि मामले में ट्रायल शुरू होने के बाद लगातार सुनवाई की गई। 22 दिन में ट्रायल पूरा कर लिया गया। थाना पुलिस ने सुरक्षा के साथ सभी गवाहों की गवाही कराई। अलीगढ़ के दीन दयाल अस्पताल में बालिका का ऑपरेशन व उपचार करने वाले चिकित्सकों की गवाही भी अलीगढ़ से बुलाकर कराई गई। उन्होंने फैसले की सराहना की और सोरों पुलिस की भी तारीफ की।
फैसले को लेकर बना रहा कौतूहल
अधिवक्ताओं को इस त्वरित फैसले का बेसब्री से इंतजार था। अपराह्न में न्यायालय ने फैसला सुनाया। वादी पक्ष के अधिवक्ता उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मामले की निशुल्क पैरवी की। अन्य अधिवक्ताओं ने भी सराहना की।

मासूम को मिला न्याय : विवेचक
जघन्य अपराध के मामले की विवेचना करने वाले सोरों के कोतवाली प्रभारी निरीक्षण रिपुदमन सिंह ने कहा कि पीड़ित मासूम की हालत बेहद गंभीर थी। तत्परता के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। कोर्ट ने भी रोजाना सुनवाई कर पीड़िता को न्याय दिया। 13 दिनों में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed