फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court acquitted murder father and four sons due to lack of evidence In Agra

Agra : साक्ष्यों के आभाव में हत्यारोपी पिता व चार पुत्र बरी, डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 13 Mar 2023 11:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 11:52 PM IST
सार

आगरा में सोमवार को कोर्ट ने साक्ष्यों के आभाव में पिता व उसके चार बेटों को हत्या के आरोप से बरी कर दिया। चार वर्ष पहले डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद गांव के बाहर युवक की लाश मिली थी।  
 

विज्ञापन
court acquitted murder father and four sons due to lack of evidence In Agra
शाहगंज थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में हत्या के आरोपी छोटू उर्फ छुट्टन, उनके बेटों कर्मवीर, जुगनू, विनोद, मनोज को दोषी नहीं माना। सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला जज-16 नीरज गौतम ने सभी को बरी करने के आदेश दिया।
विज्ञापन


मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के पथौली गांव का है। गांव निवासी उदयचंद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बेटे भूपेंद्र के संबंध छोटू उर्फ छुट्टन के परिवार की एक युवती से थे। 23 नवंबर 2019 को युवती की बरात गांव में आई थी। तभी युवती के परिवार के लोग बेटे भूपेंद्र को घर बुलाकर अपने साथ ले गए। शादी में भूपेंद्र को डीजे पर डांस करते हुए गांव के लोगों ने भी देखा था। 
विज्ञापन

गांव के बाहर मिली थी बेटे भूपेंद्र की लाश

देर रात तक बेटे के घर न लौटने पर आसपास तलाश कर रहे थे। इस दौरान युवती के परिजन लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर गांव की तरफ आ रहे थे। उदयचंद बे बताया कि उनसे बेटे के बारे मे पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 24 नबंवर 2019 की सुबह गांव के बाहर बेटे भूपेंद्र की लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ था

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र प्रेषित किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान साक्ष्य के अभाव और बचाव पक्ष के अधिवक्ता अभय पाठक और अद्भुत पाठक के तर्क के आधार पर अपर जिला जज-16 नीरज गौतम ने आरोपी पिता और पुत्रों को बरी करने के आदेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed