{"_id":"66aaa70dee8cc960f0072a44","slug":"couple-traveling-in-car-died-due-to-collision-with-truck-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-121617-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपती की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपती की हुई मौत
Thu, 01 Aug 2024 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
कुरावली।
थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जीटी रोड पर गंगा जमुनी के पास ट्रक ने मार्ग से गुजर रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में बेवर निवासी कार सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती दिल्ली से गारमेंट्स का सामान लेकर घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा।
थाना बेवर क्षेत्र के राम लीला मैदान के पास निवास कर रहे विवेक शाक्य (32) बेवर मोटा रोड रामबाग के पास गारमेंट्स की दुकान किए हुए हैं। वह पत्नी राधा देवी (28) के साथ दिल्ली से गारमेंट्स का सामान लेने के लिए गए थे। मंगलवार की देर रात खरीदारी करने के बाद वह दंपती घर लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे कार जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड गंगा जमुनी के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे खडे़ कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार सवार विवेक और पत्नी राधा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनाग्रस्त कार से दंपती के शवों को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर हादसे की खबर मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। हादसे में दंपती की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची हुई है।