फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple Shot While Return Home Crime News Mainpuri

मैनुपरी में प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर बरसाईं गोलियां, पत्नी ने तोड़ा दम

Wed, 08 Jul 2020 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jul 2020 11:47 AM IST
सार

गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
Couple Shot While Return Home Crime News Mainpuri
ज्योति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव बृजपुर निवासी दंपती को मंगलवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यहां बुधवार सुबह ज्योति ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव बृजपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित पुत्र महेश सिंह यादव ने करीब एक वर्ष पूर्व गांव अंगोथा नगरिया निवासी 23 वर्षीय ज्योति से प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन


लड़की के परिजन इस शादी से संतुष्ट नहीं थे। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों गांव बृजपुर में रह रहे थे। मंगलवार को दंपती दवा लेने के लिए गए थे। वापस लौटते समय शाम करीब नौ बजे सिंहपुर नहर पुल के पास अंगोथा जाने वाले मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने दंपती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोख के सौदागर: गर्भधारण में आईवीएफ तकनीक अपनाता था गैंग, अंडाणु खरीदती थी आरोपी नीलम

गोली लगने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां बुधवार सुबह ज्योति ने दम तोड़ दिया है। रोहित के पिता महेश सिंह का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने ही गोलीकांड को अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed