{"_id":"5d8e1cfd8ebc3e013b28567d","slug":"couple-set-themselves-on-fire-in-mathura-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जलती चिता से निकाला प्रेमिका का शव, प्रेमी की भी हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जलती चिता से निकाला प्रेमिका का शव, प्रेमी की भी हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला
Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन के एक गांव में शुक्रवार शाम को प्रेमिका के आग लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही युवक ने भी खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिवार वालों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना गोवर्धन के एक गांव की 14 साल की किशोरी ने घर में शाम को करीब साढ़े चार बजे आंगन में उस वक्त आग लगा ली, जब घर में कोई नहीं था। धुआं उठता देख पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोरी को बचाना चाहा, पर उसकी मौत हो चुकी थी।
यह खबर घर से 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले मुकेश (23) को लगी तो उसने भी घर की रसोई के पास मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजन दौड़े और आनन-फानन में युवक को स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए।

युवक की हालत गंभीर
यहां युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। युवक पचास फीसदी जल चुका है। उधर, किशोरी के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने शुरू कर दिया था लेकिन सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने जलती चिता से किशोरी का शव निकालकर कब्जे में लिया।
सीओ गोवर्धन वरुण कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। प्रेमिका के आग लगाकर मरणासन्न हालत की खबर पर युवक ने भी आग लगा ली। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है।