{"_id":"6ac73e20b4894089590e5496","slug":"couple-robbed-of-40-000-while-heading-out-for-daughter-s-wedding-shopping-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बेटी की शादी की खरीदारी करने निकले दंपती, ऑटो में महिलाओं के बीच बैठी पत्नी के बैग से 40 हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बेटी की शादी की खरीदारी करने निकले दंपती, ऑटो में महिलाओं के बीच बैठी पत्नी के बैग से 40 हजार पार
Thu, 08 Oct 2026 12:24 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:24 PM IST
सार
बेटी की शादी की खरीदारी के लिए निकले दंपती के बैग से ऑटो में 40 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने टेंपो में पहले से बैठी दो महिलाओं पर शक जताया है, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : istock
विस्तार
बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे दंपती के बैग से ऑटो गिरोह ने 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित अब्दुल अजीज ने सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने टेंपो में पहले से बैठी दो महिलाओं पर शक जताया है।
अब्दुल अजीज ने पुलिस को बताया कि 4 अक्तूबर को दोपहर करीब सवा तीन बजे वह पत्नी के साथ मधु नगर जाने के लिए सीएनजी ऑटो में बैठे। वह चालक के पास बैठे जबकि पत्नी पीछे महिलाओं के साथ।
आरोप है कि चालक ने उन्हें पंचशील स्कूल के पास उतार दिया। किराया मांगने के बजाय चालक ऑटो लेकर तेजी से बगीची की ओर चला गया। पत्नी ने बैग की चेन खुली देखी और बटुए से 40 हजार रुपये गायब थे। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।