{"_id":"6714f0e719bcef32f603ba0b","slug":"couple-living-separately-for-nine-months-in-mainpuri-compromise-reached-at-thana-on-karva-chauth-went-together-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: नौ महीने से अलग रह रहे थे दंपती, करवाचौथ पर थाने में आमने-सामने बैठे; दूर हुए गिलवे... खुशी से साथ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नौ महीने से अलग रह रहे थे दंपती, करवाचौथ पर थाने में आमने-सामने बैठे; दूर हुए गिलवे... खुशी से साथ गए
Sun, 20 Oct 2024 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:30 PM IST
सार
मैनपुरी में दंपती नौ महीने से अलग रह रहे थे। करवाचौथ पर थाने में आमने-सामने बैठे। बात हुई तो गिलवे दूर हो गए। दोनों खुशी से साथ घर गए।
विज्ञापन
दंपती का विवाद खत्म, साथ गए घर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पति-पत्नी रविवार को महिला थाने में आमने-सामने बैठे तो नौ महीने से चली आ रही तकरार कुछ ही पलों में दूर हो गई। दोनों मतभेद भुलाकर साथ रहने के लिए राजी हो गए। इसके बाद महिला थाना प्रभारी ने दंपती को करवाचौथ के दिन थाने से विदाई दी।
विज्ञापन
मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव का है। गांव निवासी कामिनी की शादी वर्ष 2018 में जनपद इटावा के रामताल निवासी संजू के साथ हुई है। दंपती के बीच करीब 10 माह पहले घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी ने इतना तूल पकड़ लिया कि कामिनी अपने मायके आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन
महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। इस पर रविवार को महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह ने दोनों पक्ष को बुलाया था। दंपती को आमने-सामने बैठाकर बात की गई। कुछ ही देर में पति-पत्नी के मतभेद खत्म हो गए। वह हंसी खुशी के साथ रहने पर राजी हो गए।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी ने दंपती से कहा कि दांपत्य जीवन को सुखमय और तनाव रहित बनाने के लिए जरूरी है कि हम एक-दूसरे अपेक्षाओं को समझें और सम्मान दें। जरा सी बात पर रूठना नहीं बल्कि समस्या का हल निकालना सीखें। समझौते के बाद दंपती को महिला थाने से करवाचौथ के दिन हंसी खुशी के साथ विदाई दी गई।