फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple crushed by vehicle and pregnant woman dies in Agra

पति के सामने पत्नी की दर्दनाक माैत: घर से निकलते ही वाहन ने राैंदा, गर्भवती थी महिला; परिवार में मची चीख-पुकार

Mon, 26 Oct 2026 07:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 26 Oct 2026 07:11 PM IST
सार

आगरा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। घर से निकलते ही महिला को वाहन ने राैंद दिया। पति के सामने महिला की दर्दनाक माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Couple crushed by vehicle and pregnant woman dies in Agra
हादसे में घायल पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बल्केश्वर (थाना कमला नगर) में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसे में पति के साथ स्कूटी से घर आ रही गर्भवती पत्नी की मृत्यु हो गई। हादसा लोडर वाहन की टक्कर से हुआ। महिला गाड़ी के नीचे आकर गंभीर घायल हो गई थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाके दाैरान मृत्यु हो गई। पति के भी चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक गाड़ी को 100 मीटर दूर पर खड़ा कर भाग गया। पुलिस परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करेगी।
विज्ञापन


घटना दोपहर 2:30 बजे हुई। लाल मस्जिद, बल्केश्वर निवासी राहुल यादव का दूध का व्यवसाय है। उनके भाई मुकुल ने बताया कि राहुल की पत्नी नीलम 5 महीने की गर्भवती थीं। वह पत्नी के साथ स्कूटी पर बाजार से खरीदारी कर घर आ रहे थे। बल्केश्वर में संत राम कृष्ण इंटर कालेज और आईटीआई के पास तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी सामने से आईं। उसकी रफ्तार अधिक थी। स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से नीलम गाड़ी के नीचे आ गईं। वहीं राहुल दूसरी तरफ गिर गए। हादसे के बाद भी चालक ने गाड़ी को नहीं रोका। वह तेजी से भगाकर ले जाने लगा। हादसा देखकर कुछ लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


बाद में चालक गाड़ी को साै मीटर दूर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन आ गए। नीलम की हालत गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

तीन बेटियों के सिर से उठा मां का साया
राहुल के पैर, हाथ और कंधे में चोट लगी है। उनका उपचार चल रहा है। परिजन ने बताया कि उसकी शादी मथुरा के दाऊजी स्थित बसई निवासी नीलम से 6 साल पहले हुई थी। उनकी 5 साल की बेटी दीपांशी, ढाई साल की दीक्षा और सवा साल की मांशी है। सबसे छोटी अभी ठीक से बोल भी नहीं पाती है। तीनों बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। उन्हें परिवार की महिलाएं संभाल रही थीं। वह बार-बार अपनी मां को याद करती रहीं। घरवाले उन्हें यही कह रहे थे कि अभी आ जाएगी।

पुलिस लापरवाह, शहर में दाैड़ रहे भारी वाहन
शहर में भारी वाहन नो एंट्री में भी दाैड़ रहे हैं। कालिंदी विहार में घर के पास जा रही युवतियों को गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तीन युवती घायल हो गई थीं जबकि एक की मृत्यु हो गई थी। आवास विकास कालोनी, पंचकुइयां से मारुति एस्टेट रोड, बोदला, शास्त्रीपुरम में पुलिस की लापरवाही से भारी वाहन निकल रहे हैं। सेक्टर 6 में ईंट मंडी लगती है। इस पर कोई रोक नहीं है। यहीं से वाहन आराम से चलते रहते हैं। मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। पहले भी लोडर वाहन की वजह से हादसे हो चुके हैं।

मैक्स गाड़ी की टक्कर से हादसा हुआ है। वह तेज गति से आ रही थी। सामने से स्कूटी पर पति-पत्नी आ रहे थे। घुमावदार मोड़ पर टक्कर हो गई। हादसा करने वाले वाहन को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। -श्वेता वर्मा, एसीपी छत्ता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed