फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple committed suicide in kasganj

कासगंज: भागीरथ की गुफा के समीप पड़े मिले प्रेमी युगल के शव, पास पड़ा था ये सामान

Mon, 01 Jul 2019 05:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jul 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
couple committed suicide in kasganj
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सोरों थाना क्षेत्र के भागीरथी गुफा के पास एक खेत में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की सूचना मिलने पर युवक व युवती दोनों के ही परिजन मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। युवक-युवती के परिवारीजन एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


बताया गया कि गांव के युवक का उसी गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की शादी 11 मई को अन्य युवती से हो गई। इसके बाद भी प्रेमी युगल का मिलना जुलना जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर रात्रि प्रेमी युगल गांव से कहीं चले गए। दोनों के परिवारीजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को दोपहर के समय ग्रामीणों ने खेत में शव पड़े देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची, उनके साथ गांव के लोग भी मौके पर आए इसके बाद शव की पहचान होने पर दोनों के परिजनों को बुलाया गया। शव देखकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, सीओ गवेंद्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों ही शवों के पास से सल्फास की गोलियों के तीन रैपर मौके से बरामद किए, जबकि सल्फास का एक पैकेट युवक की पैंट से बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। मौके पर मिले सल्फास के रैपरों से आत्महत्या स्पष्ट होती है। इसमें हत्या की आशंका निराधार है। फिर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तथ्य सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed