फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple committed suicide by hanging due to family dispute

Agra News: गृह क्लेश के कारण दंपती ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 08 Jun 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Couple committed suicide by hanging due to family dispute
बेवर। शनिवार की शाम एक दंपती के शव घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। छह माह पूर्व दोनों की शादी हुई थी। मायके जाने को लेकर विवाद की भी चर्चा है। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला दक्षिणी वनखंडी आश्रम के पास निवास कर रहे छोटू सक्सेना (24) की शादी चार दिसंबर 2023 को अंजली (22) के साथ हुई थी। शनिवार की शाम को दोनों के शव घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले। इसकी जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी राहुल मिठास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कमरे की गहनता से जांच की और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। चर्चा है कि शनिवार को मायके जाने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

भाभी चांदनी ने बताया कि अंजली मायके जाने के लिए जिद पर अड़ी थी और दबाव बना रही थी। वहीं छोटू अभी जाने के लिए मना कर रहा था। इस बात को लेकर सुबह से ही दोनों में बहस हो रही थी। शाम के समय अंजली ने छोटू को समोसा लाने के लिए बाजार भेज दिया। जब छोटू घर लौटा तो देखा कि पत्नी का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। छोटू घबरा गया और आनन फानन साड़ी का फंदा खोल कर पत्नी का शव नीचे उतारा। फोन कर ससुरालीजन को घटना के बारे में जानकारी दी। छोटू ने पत्नी की खुदकुशी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी और इधर-उधर बदहवास घूमता रहा। जब तक कोई बाहरी व्यक्ति घर में आता, छोटू ने भी उसी कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दंपती की खुदकुशी के बाद कमरे में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद मकान के अगले हिस्से में रह रही छोटू की भाभी चांदनी को कुछ शक हुआ। कमरे में आकर देखा तो अंजली का शव बेड पर पड़ा था, वहीं छोटू का शव फंदे पर लटका हुआ था। यह नजारा देख कर चांदनी की चीख निकल गई। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एएसपी ने परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed