{"_id":"60ce27db8ebc3e312506fa5d","slug":"couple-caught-falling-in-love-in-ruins-mainpuri-news-agr496484547","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडहर में इश्क फरमा रहा प्रेमी युगल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडहर में इश्क फरमा रहा प्रेमी युगल पकड़ा
विज्ञापन
मैनपुरी। कांशीराम कॉलोनी के पास खंडहर में बारिश के बीच इश्क फरमा रहे एक प्रेमी युगल को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने दोनों को जमकर फटकार लगाई। युवक के परिजनों को बुलाने के बाद दोनों को हिदायत देकर छोड़ा गया।
कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर एक खंडहर बना हुआ है। शनिवार को जब बारिश होने लगी तो कुछ लोग उक्त खंडहर में खड़े हो गए। लोगों ने कुछ आहट होने पर जब झाड़ियों के पास जाकर देखा तो एक प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिया। कुछ ही देर में वहां काफी लोग जमा हो गए। प्रेमी युगल को लोगों ने खंडहर से बाहर निकाला और जमकर फटकार लगाई।
युवती ने बताया कि वह घर से एक रिश्तेदार के यहां जाने की बात कह कर निकली थी। वहीं युवक ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों लोगों से छोड़ देने की मिन्नतें करने लगे। इस बीच लोगों ने युवक के परिजनों को मौके पर बुलाकर करतूत बताई। इसके बाद युवक व युवती को वहां से हिदायत देकर जाने दिया।