{"_id":"6aacbb59ae7b1911d50a0798","slug":"couple-begins-hunger-strike-alleges-harassment-by-bjp-leader-and-pressure-to-sell-house-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा नेता से इस कदर परेशान हुए पति-पत्नी, खाना-पीना छोड़ शुरू की भूख हड़ताल; लगाया ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा नेता से इस कदर परेशान हुए पति-पत्नी, खाना-पीना छोड़ शुरू की भूख हड़ताल; लगाया ये गंभीर आरोप
Fri, 18 Sep 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:47 AM IST
सार
आगरा में भाजपा नेता पर उत्पीड़न और मकान बेचने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एक दंपती भूख हड़ताल पर बैठ गया। दंपती का आरोप है कि उनके घर की नाली बंद कर दी गई, जिससे गंदगी फैल रही है और शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बिचपुरी स्थित नई आबादी-सैयद वाली कॉलोनी निवासी कुंवरपाल सिंह चाहर और उनकी पत्नी लक्ष्मी चाहर एक भाजपा नेता के उत्पीड़न और प्रशासनिक सुनवाई न होने से क्षुब्ध होकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर कड़ा कदम उठाने और शांतिपूर्ण जीवन जीने देने की गुहार लगाई है।
पीड़ित का आरोप है कि कॉलोनी काटने वाले ने उनसे सड़क, नाली और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का वादा कर प्लाॅट बेचा था। मूलभूत सुविधाएं देने के बजाय काॅलोनी बेचने वाले ने साथियों के साथ मिलकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। उनके घर के नाली के पानी का निकास बंद कर दिया, जिससे गंदगी फैल रही है।
आरोपी उन पर कम कीमत में मकान बेचने का दबाव बना रहे हैं। लगातार शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर पीड़ित दंपती दाना-पानी छोड़कर अनशन पर बैठ गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।