फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple beaten with sticks for refusing to play DJ old man dies in agra

Agra News: डीजे बजाने से मना करने पर दंपती को लाठियों से पीटा, वृद्ध की मौत

Fri, 10 Mar 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 12:02 AM IST
सार

मलपुरा के गांव कुठावली में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विरोध करने वाले बुजुर्ग दंपती पर पड़ोसी युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया।
 

विज्ञापन
Couple beaten with sticks for refusing to play DJ old man dies in agra
मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा के गांव कुठावली में होली पर डीजे की तेज आवाज को कम कराने पहुंचे बुजुर्ग दंपती पर पड़ोसी युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया। दोनों को बेरहमी से पीटा। इससे प्रेम सिंह (55) की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना बुधवार की शाम करीब छह बजे की है। कुठावली निवासी प्रेम सिंह की पुत्रवधू प्रीति को ऑपरेशन से बच्चा हुआ है। वह पांच मार्च को अस्पताल से घर आई हैं। परिजन ने पुलिस को बताया कि होली पर पड़ोस में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इससे पुत्रवधू को दिक्कत हो रही थी। उसने डीजे की आवाज कम कराने के लिए कहा। इस पर प्रेम सिंह और उनकी पत्नी विजयलता डीजे की आवाज कम कराने गए थे। उन्होंने डीजे पर नाचते युवकों से उसकी आवाज कम करने के लिए कहा, जिसे लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने प्रेम सिंह और उनकी पत्नी विजयलता को लाठी-डंडों से पीटा। सिर में डंडा लगने से प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर भाग गए। पिटाई से घायल विजयलता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed