फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple attempts to suicide after dispute husband dead

यूपीः पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, झगड़े में तालाब में कूद गए दंपती, पति की मौत

Tue, 24 Sep 2019 12:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Sep 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
couple attempts to suicide after dispute husband dead
सांकेतिक तस्वीर
धनौली में सोमवार रात हबीब (22) और पत्नी शहनाज ( 20) ने कस्बा के ही तालाब में छलांग लगा दी। उनके पीछे पहुंचे परिवारीजनों ने दोनों को बाहर निकाला। हबीब की मौत हो गई। शहनाज की हालत गंभीर है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन


हबीब और शहनाज के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। सोमवार को झगड़ा बढ़ गया। दोनों एक दूसरे को मरने की धमकी देने लगे। बात यहां तक पहुंची कि आज ही जान देंगे। हबीब ने कहा कि तालाब में कूदकर मर जाऊंगा। शहनाज बोली कि उसे भी मौत से डर नहीं लगता, वैसे भी ऐसी जिंदगी से मर जाना ही बेहतर है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ने दंपती के परिवारीजनों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि दोनों तालाब पर गए। इसके बाद कूद गए। परिवारीजनों को आशंका थी कि ऐसा ही करेंगे। इसलिए कुछ लोग पीछे गए थे। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन हबीब की जान नहीं बच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed