फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Countless potholes have caused accidents on the Saiya flyover.

Agra News: बेहिसाब गड्ढों से हादसों का सबब बना सैंया फ्लाई ओवर

Fri, 13 Mar 2026 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Countless potholes have caused accidents on the Saiya flyover.
Kheragarh, Iradatnagar flyover Saiya is full of potholes - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
सैंया। खेरागढ़-इरादतनगर फ्लाई ओवर ब्रिज (सैंया) इस समय राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। फ्लाई ओवर पर आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर गहरे और जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि सड़क के बीच से लोहे के नुकीले सरिए बाहर निकल आए हैं, जिनसे टकराकर आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सेतु निगम की इस अनदेखी से स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन


लगभग 9-10 वर्ष पूर्व निर्मित इस फ्लाई ओवर की गुणवत्ता पर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। निर्माण के कुछ समय बाद ही इसमें गड्ढे होने लगे थे। पूर्व में समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के बाद विभाग ने आनन-फानन में मरम्मत तो कराई थी, लेकिन वर्तमान में हालात फिर से बदतर हो गए हैं।ब्रिज के ऊपर आधा दर्जन जगहों पर कंक्रीट पूरी तरह उखड़ चुकी है और भीतर बिछाए गए सरिए अब ऊपर की ओर निकल आए हैं। रात के अंधेरे में ये सरिए दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक सवार इनमें उलझकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेतु निगम आंखें मूंदकर किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। फ्लाई ओवर पर भारी वाहनों का दबाव रहता है, ऐसे में गड्ढों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय निवासियों और राहगीरों ने सेतु निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरकर सरियों को ठीक कराया जाए, ताकि लोगों का सफर सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed