फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Counting of votes for five village head posts will start from 8 am today

Agra News: पांच ग्राम प्रधान पदों के लिए आज सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

Wed, 07 Aug 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes for five village head posts will start from 8 am today
मैनपुरी। जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव का परिणाम बृहस्पतिवार को आएगा। अलग-अलग ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। एक-एक टेबल पर ही मतगणना संपन्न कराई जाएगी। सुबह 11 बजे तक ही हार-जीत की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


विभिन्न कारणों से खाली हुए पांच ग्राम प्रधान पदों के लिए 6 अगस्त को मतदान हुआ था। इसमें मैनपुरी विकास खंड की ग्राम पंचायत बड़ागांव, जागीर विकास खंड की ग्राम पंचायत गोशलपुर गहियर, किशनी की ग्राम पंचायत सोनासी, कुरावली की ग्राम पंचायत बेलाहार और बेवर की ग्राम पंचायत बझेरा शामिल है। कुल 22 प्रत्याशी पांच ग्राम पंचायतों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में हैं। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को सील कर ब्लॉक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया था। अब 8 अगस्त को इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक सभी का परिणाम सामने आ जाएगा। मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार का जुलूस प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed