फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Counting done overnight to defeat Lodhi community: Akhilesh

लोधी समाज को हराने के लिए रात भर कराई गिनती : अखिलेश

Mon, 15 May 2023 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Counting done overnight to defeat Lodhi community: Akhilesh
मैनपुरी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की मतगणना के बाद रविवार को मैनपुरी पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा को नहीं बल्कि लोधी समाज को हराने के लिए रात भर गिनती चलाई गई। नगर पालिका चेयरमैन की मतगणना में बेईमानी के लिए पहले से ही प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी।
वे रविवार शाम को सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में लोकतंत्र, संविधान और कानून की हत्या कर दी है। निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने के बाद भाजपा इसका जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी ही नहीं अन्य कई जगह सपा को हराने के लिए बेईमानी की गई। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। सपा प्रमुख ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। अब पूरे देश में आगे भी यही होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका मतगणना पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक समय तक भाजपा को जिताने के लिए मतगणना चली। रात को 12 बजे जब उन्होंने डीएम को फोन किया तो वे बेबस नजर आए। इसके बाद पुलिस के एक बड़े अधिकारी से भी बात की, लेकिन वे सब ऊपर के आदेशों का पालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि पिछड़ों को उनका हक मिले, इसलिए बेईमानी की जा रही है। लोकसभा उप चुनाव के परिणाम का बदला सरकार ने जनता से लिया है। लेकिन जनता इसका भी जवाब देगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद देते आगे भी जुटे रहने के लिए कहा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा, कमल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बोले हम भी देखेंगे अधिकारियों की कलाकारी
अखिलेश यादव ने मैनपुरी के अधिकारियों पर भी निशाना साधा। नगर पालिका की मतगणना को लेकर जब उनसे न्यायालय की शरण लेने का सवाल किया गया तो उन्होंने अलग ही जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के अधिकारी बहुत कलाकार हैं, उन्होंने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी कि भाजपा को ही प्रमाण पत्र देना है। इसके लिए उन्होंने पूरी योजना तैयार की थी। बोले कभी हम भी मैनपुरी के इन कलाकार अधिकारियों की कलाकारी देखेंगे।
----
धांधली करने वाले अफसरों के कार्यकर्ता नोट करें नाम
मैनपुरी। बेवर में पूर्व पैकेफेड चेयरमैन के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सपा प्रमुख ने प्रशासन और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन के जो अफसर चुनाव में चुनाव में धांधली करवा रहे हैं, उनका नाम कार्यकर्ता अपने पास नोट कर लें। समय आने पर उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में प्रशासन के माध्यम से भाजपा ने धांधली की है। इस पर सपा लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम बरतते हुए पैनी निगाह रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे मैनपुरी में एक कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद वे एटा के लिए रवाना हो गए। एटा जाते समय उन्होंने पूर्व चेयरमैन मुन्ने खां के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed