{"_id":"6850e970e4af0a06c4077310","slug":"counters-were-not-increased-in-sn-there-was-a-fight-for-prescriptions-and-medicines-patients-kept-getting-trou-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SN Medical College: एसएन में नहीं बढ़ाए काउंटर, पर्चे-दवा के लिए मारामारी; परेशान होते रही मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SN Medical College: एसएन में नहीं बढ़ाए काउंटर, पर्चे-दवा के लिए मारामारी; परेशान होते रही मरीज
Tue, 17 Jun 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:35 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में काउंटर नहीं बढ़ने से पर्चे और दवा कटे लिए दिनभर मारामारी होती रही।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में काउंटर नहीं बढ़ाने से मरीजों को परेशानी हो रही है। दवा और पर्चे के लिए मरीज धक्का-मुक्की झेल रहे हैं। मरीजों को पर्चा, परामर्श और दवा के लिए दो से तीन घंटे लग रहे हैं। इससे बुजुर्ग और महिला मरीजों को ज्यादा दिक्कत है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसएन में पर्चे के 6 और दवा के 5 काउंटर हैं। प्रत्येक काउंटर पर महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मरीजों की संख्या औसतन 3000 होती है। इससे पर्चा बनवाने, चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने के लिए मरीजों को तीन बार कतार में लगना पड़ता है। कुबेरपुर के सुनील बघेल ने बताया कि पिताजी को घुटनों की परेशानी है। सुबह 9 बजे ओपीडी में आ गया। पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखवाने और फिर दवा लेने में साढ़े 12 बज गए। भीड़ अधिक होने से धक्का-मुक्की भी झेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेढ़ी बगिया के फिरोज और देवरी रोड के दिनेश ने भी यही परेशानी बताई। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि पर्चा के लिए दो और दवा के लिए एक काउंटर बढ़ाने की तैयारी चल रही है। एसी भी लगवाए जाएंगे। वैसे ऑनलाइन पर्चे का भी काउंटर चलाया जा रहा है।
धूप से त्वचा की एलर्जी
ओपीडी में 2924 मरीज आए, इसमें सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, त्वचा रोग के मरीज रहे। मेडिसिन में आए 526 और बाल रोग विभाग की ओपीडी में 144 में से 70 फीसदी में यही परेशानी मिली। हालत खराब होने पर 18 को भर्ती भी करना पड़ा। त्वचा रोग में 262 मरीजों में सन बर्न, चकत्ते, लाल दाने, फंगस और खुजली की परेशानी रही। इनमें धूप और गर्मी में काम करने वाले अधिक रहे। दवा देने के साथ गर्मी से बचाव के बारे में भी चिकित्सकों ने बताया।