{"_id":"675a869fdc3e00256a04aa48","slug":"councilors-son-dies-after-being-hit-by-a-bike-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128553-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक की चपेट में आने से सभासद के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक की चपेट में आने से सभासद के बेटे की मौत
Thu, 12 Dec 2024 12:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
किशनी। दूध लेने के लिए जाते समय काशीराम कालोनी के पास किशोर बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी सभासद कमलेश कुमारी का 16 वर्षीय पौत्र राजा जाटव बुधवार की शाम दूध लेने के लिए पैदल कांशीराम कालोनी की ओर जा रहा था। कालोनी के पास मार्ग से गुजर रही एक बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आनन फानन उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि राजा के पिता गंगाराम की मृत्यु के बाद वह अपनी मां मोना के साथ ननिहाल में रह रहा था। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।