फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Councilors raise questions; not all wards have 10 sanitation workers.

Agra News: पार्षदों ने उठाए सवाल, हर वार्ड में नहीं मिले 10 सफाईकर्मी

Thu, 11 Jun 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Councilors raise questions; not all wards have 10 sanitation workers.
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक करतीं मेयर हेमलता दिवाकर
आगरा। नगर निगम कार्यकारिणी की मेयर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने सफाई पर सवाल उठाए। पार्षदों ने कहा कि हर वार्ड में 10 सफाईकर्मी अब तक नहीं मिले, जबकि बीते माह 11 मई को सदन में यह तय हो चुका है। बैठक में कार्यकाल पूरा करने वाले 6 पार्षद सदस्यों को विदाई दी गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य राकेश जैन ने हर वार्ड में 10 सफाई कर्मियों की तैनाती न होने का मामला उठाया। इस पर मेयर ने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में अविलंब सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए। बैठक में सदस्य गौरव शर्मा ने सेक्टर-14 से सेक्टर-15 की ओर जाने वाले नाले की ऊंचाई में अंतर के कारण सेक्टर-15 क्षेत्र में नाले के बैक मारने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि नाले का स्तर ऊंचा होने के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही है और क्षेत्रवासियों को जलभराव से जूझना पड़ रहा है। मेयर ने इस मामले में नाला सफाई की जांच और समस्या के निदान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सूरसदन पर अहिल्याबाई की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव
बैठक में सूरसदन चौराहे पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करने और लोहामंडी जोनल कार्यालय की ओर से परशुराम चौक जाने वाले मार्ग पर महाराजा अग्रसेन प्रवेश द्वार निर्माण के प्रस्ताव रखे गए। इसके अलावा भगवान टॉकीज मेट्रो स्टेशन और खंदारी मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया। इन्हें संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में सदस्यों ने एमएनटी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से डीजल पर्ची कटवाने की शिकायत की, जिस पर मेयर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, उप नगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह, सीएफओ बृजेश सिंह, लेखाधिकारी विपिन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सदस्यों को दी गई विदाई
कार्यकाल पूरा होने पर मेयर ने उपसभापति अमित पटेल, आशीष सिंह, गौरव शर्मा, मीनाक्षी वर्मा, बंटी माहौर तथा मुरारीलाल गोयल को विदाई दी। पूर्व सूचना न मिलने के कारण पार्षद मुरारीलाल गोयल बैठक में शामिल नहीं हुए। नए छह सदस्यों के चुनाव के लिए इस माह के अंत में नगर निगम सदन की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed