{"_id":"61aa529fcdb46e5c7c6d6a6a","slug":"councilors-presented-proposals-to-change-the-name-in-the-municipal-council-name-of-lord-talkies-maharishi-valmiki-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान टॉकीज का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक: नगर निगम कार्यकारिणी में पार्षदों ने नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान टॉकीज का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक: नगर निगम कार्यकारिणी में पार्षदों ने नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किए
Fri, 03 Dec 2021 11:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:55 PM IST
सार
अब भगवान टॉकीज चौराहे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर हो जाएगा। बसपा पार्षद धर्मवीर सिंह ने मंटोला के कंगालपाड़ा का नाम वीरांगना झलकारी बाई कोली के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया, जो पास हो गया। पार्षद धर्मवीर सिंह ने कहा कि कंगालपाड़ा नाम से क्षेत्र के लोगों में हीनभावना आ रही थी। इसलिए नाम बदलवाया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में नगर निगम कार्यकारिणी में पार्षदों ने नाम बदलने के प्रस्ताव पेश किए। पार्षद अनीता खरे ने रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर भगवान टॉकीज चौराहे का नाम रखने का प्रस्ताव रखा जो सर्व सम्मति से पास हो गया। वाल्मीकि समाज ने मेयर से इसकी मांग की थी।
अब भगवान टॉकीज चौराहे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर हो जाएगा। बसपा पार्षद धर्मवीर सिंह ने मंटोला के कंगालपाड़ा का नाम वीरांगना झलकारी बाई कोली के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया, जो पास हो गया। पार्षद धर्मवीर सिंह ने कहा कि कंगालपाड़ा नाम से क्षेत्र के लोगों में हीनभावना आ रही थी। इसलिए नाम बदलवाया गया है।
उपसभापति जगदीश पचौरी ने शमशाबाद रोड पर राजेश्वर मंदिर से पहले सौ फुटा इंद्रापुरम रोड के कट पर एक भव्य द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया जो पास हो गया। पार्षद नेहा गर्ग ने महाराजा अंबरीश जी महाराज की स्मृति में नवरंग भवन माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की धर्मशाला के सामने वाले चौराहे का नाम महाराजा अंबरीश चौक करने का प्रस्ताव दिया। ये भी पास हो गया।
विज्ञापन
बिजलीघर चौराहा हुआ डा. आंबेडकर चौराहा
पार्षद धर्मवीर सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रामबाग से नुनिहाई चौकी लिंक रोड का नाम रखने, बिजलीघर चौराहे का नाम डॉ. आंबेडकर के नाम पर रखने, भीमनगरी के संस्थापक समाजसेवी दिवंगत भरत सिंह के नाम पर छीपीटोला स्थित डॉ. आंबेडकर सामुदायिक भवन से लेकर सांची द्वार तक मार्ग का नाम रखने और दिवंगत दया किशन जरारी के नाम से वार्ड एक में श्रीराम गेस्ट हाउस से औलिया रोड तिराहे तक मार्ग का नाम रखने का प्रस्ताव दिया जो सर्वसम्मति से पास हो गया।
पार्षद मुकुल गर्ग ने प्रताप नगर चौराहा, आलोक नगर तिराहा पार्क एवं आलोक नगर चौक में किसी एक जगह महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया। इसका खर्च संगठन उठाएगा। यह प्रस्ताव भी पास कर दिया गया।