फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Councillors create ruckus in front of SDM during oath ceremony, allege shoddy construction and irregularities in housing allotment

Agra News: शपथ समारोह में एसडीएम के सामने सभासदों का हंगामा, घटिया निर्माण और आवासों में आंवटन में धांधली का लगाया आरोप

Tue, 31 Mar 2026 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Councillors create ruckus in front of SDM during oath ceremony, allege shoddy construction and irregularities in housing allotment
पिनाहट। नगर पंचायत पिनाहट में सोमवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह में घटिया निर्माण आदि का आरोप लगाते हुए सभासदों ने हंगामा कर दिया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम संतोष शुक्ला और अधिशासी अधिकारी हेमंत कुमार बिंद रहे। नामित सभासद निखिल गुप्ता, सतीशपरिहार, राजेंद्र महौर को एसडीएम ने शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभासद प्रशांत तिवारी, सभासद पति संजय गुप्ता, विक्रम ने एसडीएम के सामने नगर पंचायत में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। प्रशांत तिवारी ने कहा कि नगर पंचायत में जो भी सामग्री खरीदी जाती है इसके बारे में सभासदों को नहीं पूछा जाता। आरोप लगाया के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होता है। नेताओं के ठेकेदार कार्य कर रहे हैं। गरीबों को मिलने वाले आवासों के आवंटन में धांधली हो रही है। इस पर अधिशासी अधिकारी हेमंत कुमार ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को फटकार लगाई और ठीक से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। सभासदों को भी शांत कराया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र उर्फ मुन्ना लंबर, अरुण परिहार, रामबाबू, संजय गुप्ता, प्रशांत तिवारी, विक्रम, सुरेंद्र बघेल, राजेश गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed