{"_id":"63661ad6208af4625821a45f","slug":"corruption-in-laptop-computer-purchase-in-dbrau-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: लैपटॉप-कंप्यूटर खरीद में भी लाखों का गोलमाल, एसटीएफ कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: लैपटॉप-कंप्यूटर खरीद में भी लाखों का गोलमाल, एसटीएफ कर रही जांच
Sat, 05 Nov 2022 01:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:42 PM IST
सार
कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार मामले की जांच में जुटी एसटीएफ को लैपटॉप-कंप्यूटर खरीद में भी लाखों रुपये का गोलमाल नजर आ रहा है। इनके बिल भुगतान की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में लैपटॉप, कंप्यूटर की खरीद में भी खेल हुआ है। शिक्षकों के लिए लैपटॉप और विभागों के लिए कंप्यूटर की खरीद हुई। सभी शिक्षकों को लैपटॉप नहीं मिल पाए, हालांकि बढ़ी कीमत में इनकी खरीद हुई। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार मामले की जांच में जुटी एसटीएफ को इसमें भी लाखों रुपये का गोलमाल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के बजट से लैपटॉप और कंप्यूटर की 85.31 लाख रुपये की खरीद दिखाई गई। इसमें 36.94 लाख रुपये से स्थायी शिक्षकों के लिए लैपटॉप खरीदे गए। शैक्षणिक कार्यों के लिए शिक्षकों को दिए जाने थे, लेकिन सभी को ये लैपटॉप अभी तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
इन विभागों में खरीदे गए थे कंप्यूटर
रसायन विभाग के 15.34 लाख रुपये का माइक्रोबेव सेनेटाइजर, 7.53 लाख रुपये का गैस क्रोमोटोग्राफ खरीदा गया। लाइब्रेरी साइंस के लिए 6.47 लाख रुपये, इतिहास विभाग के लिए 8.45 लाख रुपये और केएमआई के लिए 10.57 लाख रुपये के कंप्यूटर खरीदे।
विज्ञापन
Trending Videos
इसकी खरीद में किए बिल के भुगतान की एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। इसमें एसटीएफ को लैपटॉप और कंप्यूटर की कीमत बढ़ी हुई मिली हैं। इनकी किस कंपनी से खरीद की है, असल में इसकी कितनी कीमत है। इसकी जानकारी जुटा रही है।
लैपटॉप - 36,94,580
कंप्यूटर - 25,50,042
माइक्रोवेब सेनेटाइजर - 15,34,000
गैस क्रोमोटोग्राफ - 7,53,218
इस मद में खर्च दिखाई धनराशि
सामान - धनराशिलैपटॉप - 36,94,580
कंप्यूटर - 25,50,042
माइक्रोवेब सेनेटाइजर - 15,34,000
गैस क्रोमोटोग्राफ - 7,53,218