फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corruption,corruption in pention,pention ghotala

मृत्यु के बाद भी 415 महिलाओं के खाते में जा रही थी विधवा पेंशन

Fri, 02 Oct 2020 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
corruption,corruption  in pention,pention ghotala
एटा। मृत्यु के बाद भी 415 निराश्रित महिलाओं के खाते में विधवा पेंशन जा रही थी। प्रोबेशन विभाग द्वारा कराए गए सत्यापन में इस बात का खुलासा हुआ है। वहीं 10 महिलाओं के खाते में डबल पेंशन और 20 महिलाएं पुनर्विवाह के बाद भी योजना का लाभ ले रही हैं। विभाग ने सभी की पेंशन रोक दी है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा ऐसी महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन दी जाती है। जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में उनका बेटा या कोई अन्य व्यक्ति उनकी देखभाल करने वाला नहीं होता है। वहीं अकेली रहकर अपनी गुजर बसर करती हैं। सरकार ऐसी महिलाओं को 500 रुपये महीना यानी छह हजार रुपये सालाना विधवा पेंशन देती है। जनपद में प्रोबेशन विभाग द्वारा 23058 महिलाओं को पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष इन पेंशनर्स का सरकार द्वारा सत्यापन कराया जाता है। जनपद में वर्ष 2019-20 में दी गई पेंशन का अगस्त माह में सत्यापन कराया गया। शहरी क्षेत्र में नगर निकाय और ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर इनका सत्यापन कराया गया। सत्यापन रिपोर्ट से पता चला कि जिले में 415 ऐसी महिलाएं हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है पर उनके बैंक खातों में पेंशन जा रही थी। सत्यापन के दौरान खुलासा होने पर प्रोबेशन विभाग ने इन सभी की सूची भेजकर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधवा महिलाओं के पेंशन के सत्यापन के बारे में जानकारी नहीं हैं। में अभी बाहर हूं, सोमवार को ऑफिस पहुंचकर मामले की बारे में जानकारी की जाएगी। वहीं जिन लोगों के परिजनों ने गलत तरीके से पेंशन प्राप्त की है, उनसे रिकवरी कराई जाएगी।
मदन वर्मा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed