फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corruption chargers against AIG stamp in land scam agra

जमीन घोटाला: एआईजी स्टांप के खिलाफ शासन को अलग से भेजी गई रिपोर्ट

Tue, 07 May 2019 02:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 May 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
corruption chargers against AIG stamp in land scam agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में नजूल की जमीन को फ्री होल्ड किए जाने में हुए 108 करोड़ के घोटाले में कमिश्नर के स्तर से भी जांच कराई जा रही है। मंडलायुक्त पहले ही जमीन को फ्री होल्ड किए जाने की प्रक्रिया पर रोक लगा चुके हैं। उधर, इस मामले में फंसे एआईजी स्टांप निरंजन कुमार के खिलाफ डीएम एनजी रवि कुमार ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। निरंजन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


डीएम एनजी रवि कुमार का कहना है कि फ्री होल्ड के मामले की जांच रिपोर्ट पहले ही शासन को भेजी जा चुकी है। यह जांच एडीएम (एफ) ने की है। यह जमीन एमजी रोड और नेहरू नगर के बीच की है। यहां सड़क की तरफ सर्किल रेट 1.10 लाख वर्ग मीटर है। 
विज्ञापन


इस जमीन को नौ लोगों को फ्री होल्ड (आवंटित) किया जा रहा था। बाद में डीआईजी स्टांप ने जांच की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से 1.10 लाख प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट की दर से रजिस्ट्री कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने एआईजी की रिपोर्ट को नहीं माना

शासन ने एआईजी की रिपोर्ट को नहीं माना। डीआईजी की रिपोर्ट को स्वीकार किया। डीआईजी की रिपोर्ट में बताई गई जमीन की दर के खिलाफ ही आवंटी हाईकोर्ट चले गए। उधर, यह मामला प्रकाश में आने केबाद सांसद चौधरी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई वरिष्ठ अधिकारियों से   शिकायत की थी। इसके बाद ही जांच शुरू हुई।

हमने कुछ गलत नहीं किया - संजय अग्रवाल

नौ आवंटियों में से शिवा बिल्डवैल के संजय अग्रवाल का कहना है कि यह जमीन एमजी रोड के सर्वाधिक सर्किल रेट 1.10 लाख प्रति वर्ग मीटर की दर से ही फ्री होल्ड की गई है। इसी दर से सभी आवंटियों को डिमांड लेटर जारी किए गए। 

यह जमीन नगला पदी में स्थित है। कुछ आवंटियों की जमीन का जुड़ाव एमजी रोड से नहीं है। उनका सर्किल रेट पर 1.10 लाख प्रति वर्ग मीटर लगाया गया। इसके विरुद्ध आवंटी हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट में मामला लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed