{"_id":"6afe12a556862cb72c03d70a","slug":"corpses-piling-up-on-the-streets-yet-the-silence-of-the-officials-remains-unbroken-agra-news-c-25-1-agr1034-1216567-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़कों पर बिछ रहीं लाशें, नहीं टूट रही अफसरों की खामोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़कों पर बिछ रहीं लाशें, नहीं टूट रही अफसरों की खामोशी
विज्ञापन
आगरा। नेशनल हाईवे-19 पर कीठम से लेकर एत्मादपुर तक तेज रफ्तार दौड़ते ट्रक, ट्रॉला और डंपर लोगों को मौत की नींद सुला रहे हैं। सड़कों पर हर तीसरे दिन एक मौत होने के बाद भी अफसरों की खामोशी नहीं टूट रही है। किसी ने अपने परिवार के मुखिया को खो दिया तो किसी के घर का चिराग बुझ गया।
पीड़ित परिवार अपनों को खोने के गम में आंसू बहा रहे हैं। सड़कों पर बिछती लाशों के बाद भी जिम्मेदार सिर्फ कागजी बातें करने में लगे हुए हैं। सवाल उठ रहा है कि कितने घरों के आंगन को सूना कर अफसर उत्तरी बाईपास पर भारी वाहनों को शुरू करेंगे? आगरा के अफसरों की बहानेबाजी कब तक चलेगी?
कुबेरपुर से वाहनों को डायवर्ट क्यों नहीं किया जा रहा है? जब तक इनकी वार्ताएं चलेंगी तब तक कितनी ही जानें चली जाएंगी। यही वजह रही कि बुधवार को हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने एक और जान ले ली। सिकंदरा के रुनकता से लेकर एत्मादपुर तक भारी वाहन बिना किसी रोक के दौड़ रहे हैं। यहां पर कई बार सड़क पार करते लोगों की तो कभी वाहनों से जाते लोगों की जान ट्रक, टैंकर और डंपर ले चुके हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2026 के पुलिस से मिले आंकड़ों की बात करें तो 110 लोगों की जान हाईवे पर हुए हादसों में पहले जा चुकी थी। बुधवार को डीसीएम की कार में टक्कर से एक और जान जाने से यह आंकड़ा 111 पर पहुंच गया। अफसरों की लापरवाही की वजह से एक व्यापारी की जान चली गई। संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन अधिकारियों ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
वाटरवर्क्स पर हुए हादसे में ट्रक का नहीं चला पता
बीते 5 नवंबर को वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर हादसा हुआ था। टूंडला के शिव नगर निवासी जिशान अली (35) ऑफिस के काम से रामबाग की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। उनकी मौके पर ही जान चली गई थी। थाना कमला नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। मगर आरोपी ट्रक चालक को नहीं पकड़ा जा सका। जिशान बूढ़े माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया।
-- -- -- -- -- --
सवाल : रूट डायवर्ट क्यों नहीं करा रहे
400 करोड़ रुपये की लागत से उत्तरी बाईपास बनकर तैयार हो चुका है। वाहनों का आवागमन न होने से यह खाली पड़ा हुआ है। अफसरों की मनमानी की वजह से भारी वाहन 10 लाख की आबादी के बीच से होकर निकल रहे हैं। सिकंदरा से लेकर एत्मादपुर तक हाईवे के दोनों तरफ सैकड़ों कॉलोनी हैं। इनमें विधायक, सांसद से लेकर अधिकारी, व्यापारी और आम लोग रहते हैं। हर दिन लोगों का आवागमन हाईवे से होता है। लोग जान हथेली पर रखकर रास्ता तय करते हैं। सवाल उठ रहा है कि आए दिन हादसों के बाद भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट क्यों नहीं करा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
कहां खतरा ज्यादा
सबसे ज्यादा हादसे हाईवे पर सिकंदरा और एत्मादपुर क्षेत्र में हो रहे हैं। रुनकता में आसपास ग्रामीण इलाका है। यहां पर पैदल जाने वाले लोग हाईवे पार करते हैं। भारी वाहनों के तेज गति से आने के कारण हादसे हो जाते हैं। हाईवे पर कैमरे भी नहीं लगे हैं। इस वजह से कई बार हादसा करने वाले वाहनों को भी नहीं पकड़ पाते हैं। इसी तरह कुबेरपुर, छलेसर में भी कई बार हादसों में लोगों की जान जा चुकी है।
-- -- -- -- -- -- -- --
उत्तरी बाईपास का डीसीपी ट्रैफिक ने निरीक्षण किया था। वाहनों को कहां से डायवर्ट कर सकते हैं, इसके बारे में विचार किया जा रहा है। भारी वाहनों के चालक टोल लगने की वजह से बाईपास से नहीं जा रहे हैं। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं। हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए सख्त कार्ययोजना बनाई जाएगी। उत्तरी बाईपास जिस उद्देश्य के लिए बना था, उसी पूर्ति के लिए समन्वय बैठक में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। - सचिंद्र पटेल, प्रभारी पुलिस आयुक्त