फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corporation's responsibilities accused of discrimination in development works

निगम के जिम्मेदारों पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप

Wed, 15 Dec 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Corporation's responsibilities accused of discrimination in development works
फरोजाबाद। न्यू आंबेडकर नगर अव्वल सिंह की बिल्डिंग वाली गली के लोगों ने नगर निगम के जिम्मेदारों पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया है। क्षेत्र की महिलाओं ने बुधवार को नगर निगम पहुंचकर आरोप लगाया कि बेहद खराब स्थिति के बावजूद पार्षद व मेयर कच्ची सड़क पर सीसी निर्माण कराने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

न्यू आंबेडकर नगर अव्वल सिंह की बिल्डिंग वाली गली की कुसुमा देवी, पुष्पादेवी, मनोज कुमारी, रश्मि, कंचन देवी, सुनीता, रानी देवी, कलावती समेत अन्य महिलाओं ने बुधवार को नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश गलियों में सीसी व नाली-खड़ंजे आदि का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है लेकिन क्षेत्रीय पार्षद व निगम के अन्य जिम्मेदारों की शह पर उनकी गली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। महिलाओं ने एक शिकायती पत्र भी नगर आयुक्त कार्यालय में सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने धरने पर बैठे पार्षदों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

---
क्षेत्रीय पार्षद जानबूझ कर हमारी गली में सीसी निर्माण कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं। महापौर से भी समस्या समाधान की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा देेवी न्यू आंबेडकर नगर अव्वल सिंह वाली गली
---
नगर निगम के जिम्मेदार अफसर क्षेत्रीय समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। आसपास की गलियों में सड़क-नाली आदि का निर्माण कराया जा चुका है। हमारे गलियां कच्ची हैं और यहां जलभराव व गंदगी की समस्या है।
विजय ललिता देवी आंबेडकर नगर
---------
अव्वल सिंह वाली गली न्यू आंबेडकर नगर में सीसी निर्माण कार्य के लिए विधायक एवं महापौर दोनों अपने प्रस्ताव स्वीकृत कराए थे। दोनों गलियों में बजट के अभाव के कारण सीसी निर्माण नहीं हो सका है। हालांकि गलियां बनाने के लिये कई बार पहले भी प्रस्ताव दे चुका हूं। अगगली बैठक में दोनों गलियों में सीसी निर्माण का प्रस्ताव दोबारा देंगे।

गेंदालाल राठौर क्षेत्रीय पार्षद
....
वार्ड नंबर 29 का मोहल्ला आंबेडकर में आता है। इस मोहल्ले में वर्तमान 20 लाख रुपये से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। 30 लाख रुपये का काम टेंडर प्रक्रिया में हैं। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आरोप गलत है।
नूतन राठौर, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed