फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corporate government benefit

कारपोरेट को फायदा पहुंचा रही सरकार

Wed, 11 Mar 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 11 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
आल इंडिया इम्प्लाइज बैंक एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव सीएच वेंकटचलम ने एनडीए सरकार को कर्मचारी विरोधी और कारपोरेट को फायदा पहुंचाने वाला बताया। वह सूरसदन में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। 23 फरवरी को दसवें द्विपक्षीय समझौते में वेतनवृद्धि व अन्य कई शर्तों पर सरकार को राजी कर लेेने के बाद उनका कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

खचाखच भरे सदन में उन्होंने कहा, संसद में 82 फीसदी सांसद करोड़पति हैं और सभी की औसत आय 14 करोड़ रुपये है। इसलिए उन्हें आम आदमी की फि क्र नहीं है। सरकार ने बजट में ग्रामीण विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च की जानी वाली रकम में कटौती की, जबकि इसे बढ़ाना चाहिए था। कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए कारपोरेट टैक्स को पांच फीसदी घटा दिया। विभिन्न तरह से सरकार ने इन घरानों को बजट से 5.70 लाख करोड़ रुपये का लाभ दिया है। उन्होंने फैक्ट्री कानून और लेबर कानून में बदलाव कर मजदूरों के शोषण के आरोप भी लगाए। कहा कि सरकार पब्लिक सेक्टर को बेच रही है। बैंकों में अपनी पूंजी को 85 प्रतिशत से 52 प्रतिशत पर लाना चाहती है। उन्होंने संघ के घर वापसी कार्यक्रम पर भी सवाल उठाए। कहा, ये सरकार सांप्रदायिक है। यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष पीएन तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, शिवदर्शन तिवारी, पीके सिंह, केके तिवारी मंचासीन रहे। संचालन उपाध्यक्ष एमएम राय ने किया।
विज्ञापन



समझौते से ये मिली सौगात
-वेतन में 15 फीसदी की वृद्धि नवंबर 2012 से लागू होगी।
- महीने के दो शनिवार को पूरी छुट्टी होगी।
- साल में अब कुल छुट्टियां पहले से ज्यादा।
- मेडिकल इंश्योरेंस में परिवार के लोगों के इलाज पर ज्यादा भुगतान।
- मेटरनिटी लीव दो की जगह छह महीने की। 35 हजार रुपये बतौर मेडिकल एलाउंस मिलेंगे।
- चार दिन तक बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के छुट्टी ले सकेंगे कर्मचारी।
- सोरोगेट चाइल्ड के मामले में भी छह महीने की छुट्टी।
- पत्नी के संतान होने पर 15 दिन की छुट्टी मिलेगी।
- किडनी डोनेट करने पर एक महीने की छुट्टी और वेतन भी।
- गंभीर बीमारी में एक साल की छुट्टी और वेतन भी।
- ट्रेनिंग व अन्य ड्यूटी कार्य पर क्लर्क को भी अफसरोें की तरह होटल में ठहरने का भत्ता।
- ट्रांसफर पर ट्रेन की जगह अब लॉरी का भाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed