{"_id":"5eae6e593c6e44675c1ac0da","slug":"coronvirus-in-agra-updates-people-suggest-army-should-be-deployed-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकने को डीएम ने मांगा सुझाव, लोग बोले- पुलिस की जगह सेना लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण रोकने को डीएम ने मांगा सुझाव, लोग बोले- पुलिस की जगह सेना लगाएं
Sun, 03 May 2020 12:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 May 2020 12:57 PM IST
सार
- लॉकडाउन-3 के लिए जनता के मन की बात, एक घंटे में आए 59 सुझाव
- लोगों ने कहा- पुलिस की जगह सेना लगाएं, हर हाल में सख्ती बढ़े
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने गुरुवार को ट्विटर पर अपील की। जनता से सुझाव मांगे। एक घंटे में 59 कॉल आईं। लॉकडाउन के तीसरे चरण में किसी ने सख्ती बढ़ाने, तो किसी ने पुलिस की जगह सेना लगाने की बात कही। कंट्रोल रूम 0562-2454209 पर जनता ने अपने मन की क्या-क्या बात कहीं, आप भी जानिए।
ग्रीन जोन को सील किया जाए। रेड जोन में टेस्टिंग बढ़ाई जाए। पुलिस की कोई बात नहीं मान रहा। लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।- विक्रांत अग्रवाल निवासी मंगलम निकेतन, शास्त्रीपुरम।
आवश्यक सेवा के अलावा कौन से विभाग खुलेंगे, कौन से नहीं। स्पष्ट आदेश किया जाए। ऑनलाइन क्लास बंद हो। बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां घोषित हों।- रोहित सक्सेना, एयरफोर्स एरिया
विज्ञापन
जो सरकारी कर्मचारी घर बैठे हैं, उनसे स्क्रीनिंग कराई जाए। जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। वो इसकी निगरानी करें।- केके भारद्वाज, बालाजी पुरम
कोरोना रोगी कोई अपराधी नही। जो पैसे वाले लोग है, उनका इलाज मुफ्त न किया जाए। गरीबों का इलाज मुफ्त होना चाहिए।- संजीव अग्रवाल, शहजादी मंडी

पुलिस की जगह सेना लगाई जाए। सीआरपीएफ, पीएसी को जम्मेदारी दी जाए। तभी तीसरे चरण में 100% लॉकडाउन लागू हो सकेगा।- विवेक कुमार, बोदला
हॉटस्पॉट में नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा। उसी क्षेत्र के किसी व्यक्ति को नियम सख्ती से लागू कराने की शक्ति प्रदान की जाए।-अंकुर अग्रवाल, विजय नगर
सभी बैंक, बीमा दफ्तर व अन्य संस्थान पूरी तरह बंद किए जाएं। प्राइवेट कार्यालयों में लॉकडाउन फेल है। हर हाल में सख्ती बढ़ाई जाए।- देशराज सिकरवार, सेवला

सिर्फ अधिकृत सब्जी, दूध व किराना दुकानें दिनभर खोली जाए। बाकी ठेल वालों पर रोक लगाएं। वहां नियमितसैनिटाइज किया जाए।- प्रदीप कुमार, इटौरा
सुबह पांच बजे से रात 8 बजे तक सख्ती की जाए। बैंक व राशन का समय तय हो। रात में शहर सैनिटाइज किया जाए। 100% लॉकडाउन हो। -विशाल शर्मा, मधु नगर
प्राइवेट डॉक्टर अपनी ड्यूटी नहीं निभा रहे। ओपीडी खोली जाएं। इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।- यतिन खन्ना, प्रताप नगर
प्रत्येक परिवार में एक व्यक्ति को पास दिया जाए। तीन दिन की मियाद हो। हर कॉलौनी में एक व्यक्ति थर्मल स्कैनिंग को लगाएं।- स्वास्ति सक्सेना, इन्द्रपुरी न्यू आगरा