फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates: police personnel of 55 years will not do active duty in agra

55 वर्ष के पुलिसकर्मी नहीं करेंगे सक्रिय ड्यूटी, कोरोना से बचाव को एसएसपी ने लिया फैसला

Sun, 03 May 2020 01:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 May 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
coronavirus updates: police personnel of 55 years will not do active duty in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुलिस विभाग में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों की सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। एसएसपी बबलू कुमार ने निर्देश दिए हैं कि 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों से सक्रिय ड्यूटी नहीं कराई जाएगी। जिन महिला पुलिसकर्मियों के बच्चे छोटे हैं, उन्हें रिजर्व में रखा जाएगा। इसके अलावा बुखार, खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ पर कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। 
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा है कि 55 वर्ष के कर्मचारी से कोई भी सक्रिय ड्यूटी नहीं ली जाएगी। उन्हें कार्यालय ड्यूटी में लगाया जाएगा। रिजर्व में भी रखा जाएगा। जो कर्मचारी पूर्व से किसी बीमारी, जैसे मुधमेह, हृदयघात, टीबी, किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं, ऐसे कर्मियों को ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। उन्हें रिजर्व ड्यूटी में रखा जाएगा। आवश्यकता के अनुसार, होम रेस्ट भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन

ये लक्षण दिखने पर प्रभारी को देनी होगी जानकारी

जिन कर्मियों को सर्दी, खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ होगी, उनकी जानकारी संबंधित प्रभारी, आरआई को दी जाएगी। ऐसे कर्मियों को पीपीई किट पहनकर कर्मचारी अस्पताल में भर्ती कराएंगे। उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। उनके साथ के कर्मचारियों को रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन किया जाएगा। जिन महिला पुलिसकर्मियों के बच्चे छोटे हैं और वह अपने बच्चों के साथ ड्यूटी कर रही हैं। उन्हें ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा। उन्हें रिजर्व में रखा जाएगा। 

हेल्प लाइन प्रभारी नियुक्त 

पुलिसकर्मियों की शिकायतें सुनने के लिए हेल्प लाइन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कंट्रोल रूम के नंबर 0562-2266218 के अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल में एक हेल्प लाइन नंबर 7830067676 बनाया गया है। इसमें प्रभारी रविदास वर्मा को बनाया गया है। इनके साथ सिपाही अनीश और पिंटू को शिफ्ट में तैनात किया जाएगा। पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के लिए इन नंबरों पर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed