फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus updates people protest in Quarantine Center in agra

Coronavirus: जांच न होने पर क्वारंटीन सेंटर में धरने पर बैठे 41 लोग, लगाए ये आरोप

Tue, 28 Apr 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates people protest in Quarantine Center in agra
क्वारंटीन किए गए लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में सोमवार को 41 लोग धरने पर बैठ गए। इनका आरोप था कि क्वारंटीन किए गए 16 दिन बीत जाने पर भी उनकी कोरोना जांच नहीं की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी पर एसीएम द्वितीय वीके गुप्ता डॉक्टरों की टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच कब होगी, यह डॉक्टर तय करेंगे। उन्हें बताया गया कि क्वारंटीन में अब 28 दिन तक रखा जा रहा है। इस पर वे लोग मान गए।
विज्ञापन


क्वारंटीन किए गए लोगों ने बताया कि उन्हें 14 दिन के लिए लाया गया था। 16 दिन हो चुके हैं। कोरोना जांच न होने के कारण संक्रमण फैलने का खतरा है। उन्होंने खाना-पानी लेने से इंकार कर दिया और धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने समझाया

लोहामंडी से आए आठ लोगों के परिवार के मुखिया ने कहा कि जांच होने पर ही धरना समाप्त होगा। एसीएम द्वितीय वीके गुप्ता ने बताया कि उन लोगों को समझाया गया कि जांच कब होगी, क्वारंटीन सेंटर से कब रिहा किया जाएगा, यह मेडिकल टीम तय करेगी। 

उनकी मुख्य शिकायत यह थी कि उन्हें घर क्यों नहीं भेजा जा रहा है। कुछ लोग कोरोना जांच की मांग कर रहे थे। इन लोगों की एक बार स्क्रीनिंग और की जाएगी। क्वारंटीन नियमों में बदलाव किया गया है और अब 21 से 28 दिन तक क्वारंटीन होम में रखा जा रहा है। इस जानकारी पर वे लोग शांत हो गए।

हंगामे के मामले में बीडीओ के निलंबन की संस्तुति

कीठम स्थित हिंदुस्तान कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में रविवार को हुए हंगामे के मामले में सीडीओ की जांच में बीडीओ अछनेरा मनीष वर्मा को दोषी पाया गया। डीएम प्रभु एन सिंह ने उनके निलंबन की संस्तुति कर शासन को भेजी है।

क्वारंटीन सेंटर में रविवार को 200 से ज्यादा लोगों ने हंगामा कर दिया था। आरोप था कि उन्हें खाना और पीने के लिए पानी नहीं मिला। डीएम ने जांच सीडीओ को सौंपी थी। डीएम ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर्स की अव्यवस्था के लिए बीडीओ अछनेरा को आरोप पत्र जारी करते हुए निलंबन की संस्तुति कर शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed