{"_id":"601e8dc922e0c912680d91e2","slug":"coronavirus-updates-only-one-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: फरवरी में पांच दिन बाद फिर एक संक्रमित मिला, सक्रिय मामलों की संख्या 34","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: फरवरी में पांच दिन बाद फिर एक संक्रमित मिला, सक्रिय मामलों की संख्या 34
Sat, 06 Feb 2021 06:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शनिवार को कोरोना वायरस का एक ही मामला सामने आया है। पांच दिन में यह दूसरी बार है जब एक दिन में एक ही संक्रमित मरीज मिला। इससे पहले एक फरवरी को कोरोना का एक ही मरीज मिला था। कोरोना महामारी के 11 महीनों की बात करें तो एक दिन में एक मरीज तीसरी बार मिला है। इससे पहले सात मार्च को कोरोना का एक ही मरीज मिला था।
विज्ञापन
जिले में अब तक 502546 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इनमें 10,504 संक्रमित मिले, जिसमें से 10298 मरीज ठीक हो गए हैं। 172 संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में अब 34 सक्रिय मरीज हैं। स्वस्थ होने की दर 98 फीसदी के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन