फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates one 100 people will attend the wedding ceremony in agra

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर सख्ती: अब शादी समारोह में नहीं शामिल होंगे 100 से ज्यादा लोग

Sat, 21 Nov 2020 01:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
coronavirus updates one 100 people will attend the wedding ceremony in agra
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के साथ प्रशासन ने फिर से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। आगरा में अब घर या मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान 100 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे। शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने शादी समारोह में भीड़ रोकने के लिए 100 अधिक लोग जुटने पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइन के तहत शादी समारोह में 200 लोगों को बुलाने की अनुमति दे दी थी, लेकिन तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए इस संख्या को आधा कर दिया गया है। प्रशासन ने शनिवार को नया आदेश जारी कर शादी समारोह में 100 से ज्यादा लोग एकत्र होने पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन



बता दें कि नवंबर से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आगरा में हर रोज औसतन 50 नए मरीज मिल रहे हैं। मृतकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। शुक्रवार को जिलाधिकारी समेत 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 8464 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें कुल 7768 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 160 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed